Karwa Chauth Jewellery : करवाचौथ का त्योहार महिलाओं के लिए खास होता है. इस दिन महिलाएं व्रत रखने के साथ-साथ अपने लुक को भी खास बनाने की तैयारी करती हैं. साड़ी या सूट के साथ सही ज्वेलरी पूरे लुक को और खूबसूरत बना सकती है. अगर आप भी इस करवाचौथ कुछ अलग और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो मंगलसूत्र, झुमके, चूड़ी और मांगटीका के इन कॉम्बिनेशन को ट्राई कर सकती हैं.
ट्रेडिशनल लुक के साथ गोल्ड ज्वेलरी
लाल, मरून या हरे रंग की साड़ी के साथ गोल्ड ज्वेलरी हमेशा क्लासी लगती है. आप सिंपल डिजाइन वाला मंगलसूत्र पहनकर उसके साथ छोटे या मीडियम साइज के गोल्ड झुमके चुन सकती हैं। इसके साथ मैचिंग चूड़ियां और मांगटीका लुक को पूरा करने का काम करेंगे.
मंगलसूत्र के साथ स्टाइलिश झुमके
अगर आप बहुत ज्यादा हैवी ज्वेलरी पहनना पसंद नहीं करती हैं, तो सिंपल मंगलसूत्र के साथ स्टेटमेंट झुमके पहन सकती हैं. कुंदन, मोती या ऑक्सीडाइज्ड टच वाले झुमके करवाचौथ के ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ अच्छे लग सकते हैं। इस तरह कम ज्वेलरी में भी लुक आकर्षक नजर आएगा.
चूड़ियों से बढ़ाएं खूबसूरती
करवाचौथ के लुक में चूड़ियों की अपनी खास जगह होती है. लाल और गोल्डन चूड़ियों का कॉम्बिनेशन साड़ी के साथ खूबसूरत लगेगा। वहीं, अगर आपका आउटफिट पेस्टल या हल्के रंग का है, तो आप उसके शेड से मैच करती चूड़ियां पहन सकती हैं.
मांगटीका देगा फेस्टिव टच
मांगटीका चेहरे के लुक को तुरंत फेस्टिव बना सकता है. अगर आपने हैवी झुमके पहने हैं, तो हल्का मांगटीका चुनें. वहीं, सिंपल झुमकों के साथ थोड़ा डिजाइनर मांगटीका ट्राई किया जा सकता है. इससे आपका करवाचौथ लुक ट्रेडिशनल होने के साथ स्टाइलिश भी दिखाई देगा.
एक साथ कैसे करें ज्वेलरी स्टाइल
ज्वेलरी चुनते समय सबसे जरूरी है कि सभी चीजें एक-दूसरे से बहुत ज्यादा अलग न लगें. मंगलसूत्र, झुमके, चूड़ी और मांगटीका में गोल्ड, कुंदन या मोती में से किसी एक स्टाइल को कॉमन रख सकती हैं. इससे पूरा लुक बैलेंस और खूबसूरत नजर आएगा.