
करवा चौथ का त्योहार पति- पत्नी के अटूट प्रेम को दर्शाता है। इस खास पर्व पर महिलाएं अपनी निर्जला व्रत रखती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। ये दिन शादीशुद जोड़ों को लिए बेहद खास होता है और इस दिन को और भी खास बनाने के लिए आप अपनी स्पेशल वन को मूनलाइट डिनर करा सकते हैं।
करवा चौथ का त्योहार पति-पत्नी के अटूट प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। इस साल करवा चौथ शुक्रवार, 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। शाम को सोलह श्रृंगार कर महिलाएं चांद का दीदार करती हैं और पति के हाथों से जल पीकर व्रत खोलती हैं। ऐसे खास दिन पर पतियों के लिए भी यह मौका होता है कि वे अपनी पत्नी को स्पेशल फील करवाएं। अगर आप बाहर डिनर पर जाने की बजाय घर पर ही कुछ यूनिक करना चाहते हैं, तो अपनी छत को मूनलाइट डिनर के लिए डेकोरेट कर सकते हैं। यहां जानिए कुछ शानदार डेकोरेशन के आइडियाज।
फेयरी लाइट्स से बनाएं रोमांटिक माहौल
छत पर ही मूनलाइट डिनर एंजॉय करने के लिए आप फेयरी लाइट्स से इसे और भी रोमांटिक बना सकते हैं। इसके लिए आप छत की दीवारों पर ये लाइट्स लगा सकते हैं या फिर टेबल और चेयर रखकर उसके आस-पास भी लाइट्स को लपेट कर एक रोमांटिक सेटअप लगा सकते हैं। लाइट्स को पौधो पर लपेट कर भी एक जादुई माहौल क्रिएट कर सकते हैं।
फूलों से करें डाइनिंग टेबल की सजावट
रोज़ की पंखुड़ियों से टेबल को सजाएं और एक सुंदर वास में ताजे फूल रखें। सेंटेड कैंडल्स जलाकर पूरे एरिया में एक प्यारी खुशबू और रोमांटिक फील भर दें। इससे आपकी वाइफ को लगेगा कि आपने उनके लिए खास मेहनत की है।
नेट कैंप से दें कोजी वाइब
आज कल कैंप की थीम काफी ट्रेंड में है। आप नेट के किसी कपड़े से छत पर ही एक कैंप तैयार कर सकते हैं। इसके फेयरी लाइट्स से सजाएं। चारों तरफ फूलों की सजावट करें और म्यूजिक सिस्टम रखकर रोमांटिक गाने चलाएं। ये माहौल आपके डिनर को और भी खास बना देगा।
बोहो स्टाइल से करें यूनिक सेटअप
बोहो थीम डेकोरेशन आजकल काफी पॉपुलर है। इसके लिए छत के एक कोने में रंग-बिरंगी चादर, कुशन और लैंप लगाएं। आस-पास कुछ ग्रीन प्लांट्स रखकर नेचुरल लुक दें। इस सेटअप में बैठकर जब आप दोनों चांद को देखते हुए डिनर करेंगे, तो करवा चौथ की रात हमेशा यादगार बन जाएगी।