Karwa Chauth Outfit Ideas : करवा चौथ का त्योहार करीब आते ही महिलाओं के बीच ट्रेडिशनल आउटफिट्स को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ जाती है। हर साल साड़ी और सूट के अलग-अलग डिजाइन ट्रेंड में रहते हैं, लेकिन इस बार फर्शी सलवार फैशन लवर्स का ध्यान खींच रही है. सोशल मीडिया से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स तक इसके कई तरह के डिजाइन देखने को मिल रहे हैं। अगर आप करवा चौथ पर कुछ ट्रेडिशनल के साथ-साथ स्टाइलिश पहनना चाहती हैं, तो फर्शी सलवार एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है.
क्यों ट्रेंड में है फर्शी सलवार?
फर्शी सलवार का लुक काफी रॉयल और एलिगेंट नजर आता है. इसकी खासियत इसका फ्लेयर्ड और थोड़ा हैवी लुक है, जो पूरे आउटफिट को ग्रेसफुल बना देता है। इसे सही कुर्ती और दुपट्टे के साथ पहनने पर सिंपल लुक भी फेस्टिव नजर आने लगता है.
करवा चौथ पर ऐसे करें स्टाइल
करवा चौथ के लिए आप रेड, मरून, पिंक, ग्रीन या वाइन शेड की फर्शी सलवार चुन सकती हैं. इसके साथ एंब्रॉयडरी, गोटा-पट्टी, जरी या सीक्विन वर्क वाली कुर्ती और मैचिंग दुपट्टा खूबसूरत लगेगा। अगर आप ज्यादा हैवी लुक नहीं चाहतीं, तो प्लेन फर्शी सलवार के साथ डिजाइनर कुर्ती भी पहन सकती हैं.
ज्वेलरी से बढ़ाएं रॉयल टच
फर्शी सलवार के साथ झुमके, चूड़ियां, मांगटीका और छोटी बिंदी जैसे ट्रेडिशनल एक्सेसरीज लुक को और निखार सकते हैं। पैरों में जूतियां या मोजड़ी पहनकर आउटफिट को कंप्लीट किया जा सकता है.
करवा चौथ के बाद भी आएगी काम
फर्शी सलवार को सिर्फ करवा चौथ तक सीमित रखने की जरूरत नहीं है. इसे दिवाली, भाई दूज, शादी या दूसरे फेस्टिव फंक्शन में भी अलग-अलग कुर्ती और दुपट्टे के साथ स्टाइल किया जा सकता है। इस तरह एक ही आउटफिट को कई मौकों पर नए अंदाज में पहना जा सकता है.