Fashion Tips : वेडिंग सीजन शुरू होने के साथ ही महिलाएं अपने आउटफिट और ब्लाउज के नए डिजाइन तलाशने लगती हैं. अगर आप भी शादी या किसी खास फंक्शन में साड़ी पहनने की तैयारी कर रही हैं, तो ब्लाउज की बैक डिजाइन पर थोड़ा ध्यान देना आपके पूरे लुक को और खूबसूरत बना सकता है। खासकर बैकलेस और डीप बैक डिजाइन इन दिनों काफी पसंद किए जा रहे हैं.
लटकन से बढ़ाएं ब्लाउज की खूबसूरती
ब्लाउज की सादी बैक को आकर्षक बनाने के लिए लटकन एक अच्छा विकल्प हो सकती है. अलग-अलग आकार और डिजाइन की लटकन को ब्लाउज के पीछे लगाया जा सकता है. सिल्क, जरी या एम्ब्रॉयडरी वाले ब्लाउज के साथ सजावटी लटकन काफी सुंदर नजर आती हैं.
मोती वाली बैक डिजाइन
अगर आपको एलिगेंट और ट्रेडिशनल लुक पसंद है, तो मोतियों से सजी ब्लाउज बैक डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. छोटे मोतियों की लड़ियां या पर्ल ड्रॉप्स ब्लाउज को खूबसूरत फिनिश देते हैं। इन्हें साड़ी के रंग से मैच करके भी तैयार कराया जा सकता है.
वेडिंग सीजन में आएंगी काम
शादी के अलावा नवरात्रि और दिवाली जैसे त्योहारों पर भी इस तरह की बैक डिजाइन वाले ब्लाउज पहने जा सकते हैं. लहंगा या साड़ी के साथ डिजाइनर बैक वाला ब्लाउज आपके पारंपरिक लुक में मॉडर्न टच जोड़ सकता है.
8 डिजाइन में से चुनें पसंदीदा स्टाइल
ब्लाउज सिलवाते समय आप लटकन, मोती, डोरी, टैसल और एम्बेलिशमेंट वाली कई तरह की बैक डिजाइन चुन सकती हैं. अपनी साड़ी, नेकलाइन और पसंद के अनुसार डिजाइन को कस्टमाइज भी कराया जा सकता है. अगर आप इस सीजन कुछ अलग पहनना चाहती हैं, तो इन 8 बैक डिजाइन आइडियाज को सेव करके दर्जी को दिखा सकती हैं.