Karwa Chauth Thali Decoration Ideas : करवाचौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं. पूजा के लिए कपड़ों और मेहंदी के साथ थाली सजाने की भी खास तैयारी की जाती है। हालांकि, बाजार में मिलने वाली सजावटी थालियां कई बार महंगी होती हैं। ऐसे में आप घर पर मौजूद सामान की मदद से कम खर्च में अपनी पूजा थाली को सुंदर बना सकती हैं.
1. लाल कपड़े से सजाएं पूजा थाली
करवाचौथ पर लाल रंग का खास महत्व माना जाता है। आप घर में रखे किसी पुराने लाल कपड़े या दुपट्टे से थाली का बेस तैयार कर सकती हैं. इसके किनारों पर सुनहरी लेस लगाकर इसे आकर्षक लुक दिया जा सकता है। इससे थाली को पारंपरिक अंदाज मिलेगा.
2. फूलों से करें खूबसूरत सजावट
अगर आप प्राकृतिक सजावट पसंद करती हैं, तो गेंदे और गुलाब के फूलों का इस्तेमाल कर सकती हैं. थाली के किनारों पर फूलों की पंखुड़ियां सजाएं और बीच में पूजा की जरूरी सामग्री रखें। फूलों की खुशबू और रंग थाली की सुंदरता बढ़ा सकते हैं.
3. मोती और गोटे से दें डिजाइनर लुक
पुराने कपड़ों या त्योहारों में इस्तेमाल होने वाले गोटे, मोती और लेस से थाली को नया रूप दिया जा सकता है, इन्हें थाली के बाहरी हिस्से पर अपनी पसंद के डिजाइन में चिपकाएं। ध्यान रखें कि सजावट इतनी ज्यादा न हो कि पूजा की सामग्री रखने में परेशानी आए.
4. दीये और रंगोली से बढ़ाएं रौनक
थाली के साथ छोटा सजावटी दीया रखें और उसके आसपास रंगोली के रंगों से सुंदर डिजाइन बनाएं. घर में उपलब्ध कुमकुम, चावल और फूलों से भी पारंपरिक सजावट की जा सकती है.
5. पुरानी थाली को दें नया रूप
घर में रखी स्टील या पीतल की थाली को साफ करके रिबन, लेस और फूलों से सजाएं. इससे नई थाली खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी और खर्च भी कम होगा.
कम बजट में सुंदर सजावट के लिए जरूरी नहीं कि महंगी चीजें खरीदी जाएं. थोड़ी रचनात्मकता और घर में मौजूद सामान से आप करवाचौथ की पूजा थाली को आकर्षक बना सकती हैं.