सावन मास में भगवान शिव की भक्ति का विशेष महत्व होता है और इसी भक्ति का प्रतीक है "कांवड़ यात्रा"। लाखों श्रद्धालु इस पवित्र महीने में गंगा जल लाकर शिवलिंग पर चढ़ाते हैं और भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कठिन तपस्या स्वरूप यह यात्रा करते हैं। लेकिन कई बार कांवड़ यात्रा के दौरान अचानक कांवड़ टूट जाती है, जिससे श्रद्धालु असमंजस में पड़ जाते हैं कि अब उनकी यात्रा सफल मानी जाएगी या नहीं। आइए जानते हैं इस परंपरा से जुड़े नियम, मान्यताएं और जरूरी सावधानियां।
कांवड़ टूटने का क्या मतलब है?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कांवड़ एक पवित्र प्रतीक है, जिसमें गंगाजल लाया जाता है। इसे अत्यंत श्रद्धा और नियमों के साथ उठाया जाता है। यदि यात्रा के दौरान कांवड़ टूट जाती है, तो इसे एक अपशकुन माना जाता है और सामान्यतः यह माना जाता है कि यात्रा अधूरी या निष्फल हो सकती है।
टूटने पर क्या करें?
अगर किसी कारणवश कांवड़ टूट जाती है तो श्रद्धालु को बिना विलंब किए।
उसी स्थान पर बैठकर भगवान शिव से क्षमा याचना करनी चाहिए।
जल को वहीं रख देना चाहिए या किसी योग्य ब्राह्मण या शिव मंदिर में समर्पित करना चाहिए।
कुछ श्रद्धालु नई कांवड़ लेकर दोबारा यात्रा शुरू करते हैं, जो कि मान्य है।
कांवड़ यात्रा के नियम और सावधानियां
कांवड़ को धरती पर न रखें, हमेशा स्टैंड पर टिकाएं या किसी साफ वस्त्र पर रखें।
नंगे पांव यात्रा करें, यह नियम भक्ति भाव का प्रतीक माना जाता है।
यात्रा के दौरान मांस-मदिरा और अपवित्रता से दूर रहें।
गंगाजल गिरने न पाए, यह बहुत बड़ा दोष माना जाता है।
यात्रा के दौरान मार्ग में किसी को कष्ट न दें, सेवा और संयम का पालन करें।
नियम का भी परिचायक है कांवड यात्रा
कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आत्म अनुशासन, भक्ति और आस्था का परिचायक है। यदि श्रद्धा सच्ची हो, तो भगवान शिव सभी भूलों को क्षमा कर देते हैं। इसलिए नियमों का पालन करते हुए श्रद्धा से यात्रा करें – भोलेनाथ की कृपा अवश्य प्राप्त होगी।