
Kawasaki New Launch: कावासाकी ने अपनी अपकमिंग एडवेंचर मोटरसाइकिल KLE 500 का एक वीडियो टीजर जारी कर दिया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि नई Kawasaki KLE 500 एडवेंचर बाइक आज यानी 24 अक्टूबर 2025 को भारत में अनवील की जाएगी। टीजर के मुताबिक यह नई मोटरसाइकिल डुअल-स्पोर्ट कैपेसिटी से लैस है। KLE 500 का डिजाइन और DNA पुराने 90s KLE मॉडल से प्रेरित है। आइए विस्तार से जानते हैं कि इस शानदार मोटरसाइकिल में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
बाइक का दमदार इंजन
टीजर के मुताबिक बाइक में 21 इंच के फ्रंट स्पोक व्हील लॉन्ग ट्रैवल सस्पेंशन, स्प्लिट सीटें शामिल है। इसके फ्रंट में डुअल एलईडी हेडलैंप और टॉल विंडस्क्रीन बाइक की एडवेंचर स्पिरिट को और बढ़ाते हैं। Kawasaki ने नया स्टील फ्रेम तैयार किया है, जो ऑफ-रोड इस्तेमल के लिए ट्यून किया गया है। इस मोटरसाइकिल में 451cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा, जो Eliminator 500 और Ninja 500 में दिया गया है। यह इंजन लगभग 45 hp की पावर और 46.2 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है जो स्मूथ गियर शिफ्टिंग और हाईवे पर आरामदायक राइडिंग का अनुभव देगा।
यह भी पढ़ें: Hyundai New Launch: हुंडई वेन्यू की नई जेनरेशन का नया लुक आया सामने, अगले महीने होगी लॉन्च
दोनों पहियों में दिए गए हैं डिस्क ब्रेक
KLE 500 में फ्रंट में USD फोर्क्स और दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। फ्रंट व्हील में Nissin कैलिपर के साथ सिंगल डिस्क और रियर में डुअल पिस्टन सेटअप मिलने की संभावना है। वहीं, कंपनी का दावा है कि बाइक का चेसिस ऑफ-रोड और हाइवे दोनों के लिए बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देगा। वहीं, कावासाकी KLE 500 का मुकाबला Royal Enfield Himalayan 450 से होगा। इसके साथ ही इस बाइक की टक्कर KTM और Triumph जैसी बाइक से भी रहेगी।