साउथ एक्टर रवि मोहन और उनकी पूर्व पत्नी के बीच का विवाद अब तूल पकड़ चुका है। दोनों ने एक दूसरे पर सार्वजनिक तौर पर कई आरोप लगाए हैं। इसी बीच अभिनेता की रूमर्ड गर्लफ्रेंड केनिशा का सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट शेयर की....साउथ सुपरस्टार रवि मोहन और उनकी पूर्व पत्नी आरती रवि के तलाक के बीच एक नाम जो अचानक सुर्खियों में आ गया है, वो है सिंगर केनिशा का... केनिशा एक्टर रवि मोहन की करीबी मानी जाने दोस्त हैं .... सिंगर केनिशा को लोगों ने सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया..... सिंगर ने इन सभी नफरत भरे कमेंट्स और आरोपों के बीच अपनी चुप्पी तोड़ी है और एक भावुक पोस्ट के जरिए लोगों से अपील की...
केनिशा ने किया इमोशनल पोस्ट
केनिशा ने अपने इंस्टाग्रामअकाउंटपर कई पोस्ट शेयर किए...जिनमें उन्होंने उन भद्दे और आपत्तिजनक कमेंट्स को दिखाया जो उनके खिलाफ किए गए हैं। सिंगर ने लिखा - मैं इस बात को समझती हूं कि लोग मेरी सच्चाई और दर्द को नहीं जानते, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि मुझ पर मनगढ़ंत आरोप लगाए जाएं। अगर मैं गलत हूं, तो मुझे कानूनी सजा मंजूर है, लेकिन बिना सच जाने मुझे इस तरह अपमानित न किया जाए।
मेरे पास छुपाने के लिए कुछ नहीं ..केनिशा
केनिशा ने अपनी बात पूरी करते हुए आगे लिखा- मैं न तो अपनी सोशल मीडिया टिप्पणियों को बंद करूंगी और न ही किसी से भागूंगी....उन्होंने उन सभी ट्रोल्स को खुली चुनौती दी कहा अगर उन्हें लगता है कि वह किसी भी तरह से इस विवाद की जिम्मेदार हैं तो वो उन्हें कोर्ट ले जाएं.... वह हर सवाल का जवाब देने को तैयार हैं .........