Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया भक्ति गीत रिलीज होते ही छा गया है। उनका ये नया गाना प्रेमानंद महाराज पर बनाया गया है। लोगों को एक्टर का ये गाना बहुत पसंद आ रहा हैभोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव अपनी कलाकारी और गायिकी के जाने जाते है। उनके गाने आते ही वायरल होने लगते हैं। यूं तो खेसारी लाल ज्यादातर गाने धूम-धड़ाके वाले गाते है। मगर, हाल ही में उन्होने एक भक्ति गाना आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के लिए गाया है। इस गाना को सुनकर उनके फैंस शानदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस गाने में खेसारी लाल का लुक भक्तिमय दिखाई दे रहा है। अभिनेता ने इस गाने में प्रेमानंद जी महाराज जी का गुणगान किया है। सोशल मीडिया यूजर्स को काफी भा गया है।
खेसारी लाल ने सोशल मीडिया पर सुनाई खुशखबरी
इस गाने में खेसारी लाल अपना भाव, प्रेम प्रेमानंद महाराज के प्रति दर्शकों के सामने पेश कर रहे हैं। खेसारी लाल ने अपने सोशल अकाउंट पर गाने का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'आप सभी के भक्ति में झुमाये आ रहल बानी सुबह 6 बजे सिर्फ खेसारी डेवोशन पर, ठीक है... जय श्री राधा कृष्ण।'इस भक्ति गाने को मथुरा-वृंदावन की गलियों में शूट किया गया है
भक्ति गाने के बोल
खेसारी लाल ने प्रेमानंद महाराज जी की स्तुति में तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद' गाना गाकर सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इस गाने को मनोज मतलबी ने लिखा हैं। गाने को म्यूजिक जयदीप वर्मा ने दिया है और पोस्टर अरुण देव ने तैयार किया। इस गाने डायरेक्ट लक्की विश्वकर्मा ने किया है।
फैंस ने जमकर की तारीफ
खेसारी लाल के गाने को लेकर यूजर्स काफी अच्छे तरह-तरह कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, खेसारी जी आपकी आवाज भक्ति गाने में और भी ज्यादा सुरीली लगती है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'खेसारी लाल ने इतनी तल्लीनता से कोई गाना नही गाया बहुत ही शानदार गाना गाया है'। एक यूजर ने लिखा, 'कौन बोलता है खेसारी भक्ति सॉन्ग नहीं गा सकते। इस गाने ने तो धूम मचा दी है।