KIA Launch New Electric Car: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी किआ भारतीय बाजार में अपनी पहली मेड-इन-इंडिया मास-मार्केट इलेक्ट्रिक वाहन Kia Carens Clavis EV को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे कई प्रीमियम फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च किया है। इस कार की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये से शुरू होकर 24.29 लाख रुपये तक है। बता दें कि इस एमपीवी कार की बुकिंग विंडो आधिकारिक तौर पर 22 जुलाई 2025 को ओपन की जाएगी।
EV का बैटरी पैक और रेंज
इलेक्ट्रिक वर्जन लुक और डिज़ाइन के मामले में ये काफी हद तक ICE वर्जन जैसी ही है। इसमें भी आइस-क्यूब पैटर्न वाले हेडलाइट और स्लिम एलईडी लाइट बार दिया जाएगा। कैरेंस क्लैविस ईवी, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक से काफी मिलती-जुलती है। क्रेटा इलेक्ट्रिक की ही तरह किया ईवी में भी दो बैटरी पैक का ऑप्शन दिया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि इसका 42kWh बैटरी पैक 404 किलोमीटर तक की रेंज देगी और 51.4kWh बैटरी 490 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देगी। कंपनी का कहना है कि 100kW डीसी फास्ट चार्जर के माध्यम से इस कार की बैटरी केवल 39 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो जाती है।
7-सीटर ऑप्शन में उपलब्ध
इस EV का एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन काफी हद तक इसके पेट्रोल/डीजल वर्जन के जैसा ही है, लेकिन इसे इलेक्ट्रिक दिखाने के लिए कार में हल्के बदलाव किए गए हैं। कैरेंस क्लैविस इलेक्ट्र्रिक के केबिन में 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच के डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले वाले डुअल-स्क्रीन सेटअप दिया जा रहा है। यह कार केवल 7-सीटर ऑप्शन में ही बिक्री के लिए उपलब्ध है। वहीं अगर सेफ्टी की बात करें तो सेफ्टी के तौर पर इसमें 6 एयरबैग, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, ट्रैक्शन कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया गया है।