Kia New Launch: भारत में पेट्रोल की बढ़की कीमतों और माइलेज की चिंता के बीच सीएनजी गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में सीएनजी और ईवी कारों की बिक्री ने पेट्रोल कारों को भी पीछे छोड़ दिया है। इसी बढ़त को देखते हुए कार निर्माता कंपनी Kia India ने अपनी दो लोकप्रिय 7-सीटर MPV कारों Kia Carens CNG और Kia Carens Clavis CNG के कंपनी-फिटेड वेरिएंट्स आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। हालांकि, इसकी प्री-बुकिंग कुछ दिन पहले ही शुरू हो गई थी।
कितनी है कीमत
वहीं, कीमत की बात करें, तो कंपनी ने दोनों कारों को किफायती रेंज में लॉन्च किया है। Kia Carens CNG की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 12.11 लाख रुपये है। जबकि Kia Carens Clavis CNG की कीमत 12.39 लाख रुपये से शुरू होकर 13.35 लाख रुपये तक जाती है।
वेरिएंट्स
Kia Carens CNG मॉडल बाजार में केवल एक सिंगल टॉप-स्पेक 'Premium (O)' वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। जबकि Kia Carens Clavis CNG को दो अलग-अलग बजट वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसको HTE और HTE (O) वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है।
टैंक कैपिसिटी
बता दें कि दोनों गाड़ियों में 60 लीटर की क्षमता वाला सीएनजी टैंक दिया गया है। साथ ही 45 लीटर का पेट्रोल टैंक भी मिलता है। सीएनजी सिलेंडर लगने के बावजूद गाड़ियों में नीचे की तरफ फुल साइज स्टेपनी दी गई है। ताकि आपातकालीन स्थिति में जगह या सुरक्षा से समझौता न करना पडे़।
इंजन और पावर
इन दोनों कारों में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। CNG पर चलते समय ये इंजन 94.6 bhp (लगभग 96 PS) की पावर और 123 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। पेट्रोल मोड पर चलते समय ये सेटअप 113 bhp की पावर और 143.8 Nm का टॉर्क देता है।
यह भी पढ़ें: 4.69 लाख रुपये की कीमत में मिल मिल रही हैं ये शानदार इलेक्ट्रिक कार! Tiago से लेकर Creta तक शामिल
फ्रंट में 16-इंच के बड़े डिस्क ब्रेक्स
गाड़ी का वजन बढ़ने के कारण इसके सस्पेंशन को री-ट्यूल किया गया है ताकि उबड़-खाबड़ रास्तों पर बेहतर राइड क्वालिटी मिले। सुरक्षित ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 16-इंच के बड़े डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं।
माइलेज
कंपनी ने अभी आधिकारिक माइलेज के आंकड़े घोषित नहीं किए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि यह सीएनजी कारें लगभग 25 किमी प्रति किलोग्राम तक का माइलेज दे सकती है।