Kia New Launch: किआ की ओर से जल्द ही नई जेनरेशन सेल्टॉस को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इसके पहले इस एसयूवी को ग्लोबल स्तर पर पेश किया जाएगा। नई जनरेशन की किआ सेल्टोस का 10 दिसंबर को कोरिया में विश्व प्रीमियर होगा। वहीं भारत में अभी इसका टेस्ट किया जा रहा है, नई जेनरेश किआ टेस्टिंग के दौरान देखी गई थी। इस एसयूवी में कई बदलाव किए गए हैं। वहीं भारत में इसकी लॉन्चिंग 2026 तक होने की उम्मीद है।
पुराने मॉडल से काफ़ी बड़ी होने की संभावना
आपको बता दें कि नई जनरेश किआ का डायमेंशन ज़्यादा सीधा और बॉक्सी है, इसमें कनेक्टेड लाइट बैंड के साथ वर्टिकल एलईडी डीआरएल (डेटाइम रनिंग लैंप) सिग्नेचर हैं। वहीं नई सेल्टोस का मॉडल अपने पुराने मॉडल से काफ़ी बड़ी होने की भी संभावना है। इसमें बिल्कुल नया डैशबोर्ड डिजाइन और नई अपहोल्स्ट्री भी होने की उम्मीद है। नई जेनरेशन किआ सेल्टॉस में नया डिजाइन, बेहतर इंटीरियर और नए फीचर्स शामिल किए जाएंगे। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि इसमें नए इंजन विकल्प भी दिए जा सकते हैं।
दिए जा सकते हैं ये सेफ्टी फीचर्स
नई Seltos में पैसेंजर्स की सुरक्षा के लिए कई फीचर्स दिए जा सकते हैं। नई किआ में कई एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, ऑटो-होल्ड फंक्शन और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम),लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग जैसे फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं।
2026 में भारत में हो सकती है लॉन्च
बता दें कि रिपोर्ट्स के अनुसार, Kia नई Seltos को 10 दिसंबर 2025 को ग्लोबल स्तर पर पेश करेगी, जबकि भारत में इसे 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा और टाटा हैरियर जैसी एसयूवी से होगा