KIA Launch New Electric Car: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी किआ भारतीय बाजार में अपनी पहली मास मार्केट कार को लॉन्च करने की तैयारी में है। किआ अपनी न्यू कैरेंस clavis इलेक्ट्रिक को 15 जुलाई 2025 को लॉन्च करने वाला है। कंपनी की ये 7 सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी है। बता दें कि कंपनी की पहली भारत में तैयार होने वाली ईवी है। यह कार किआ की अब तक की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार होगी और इसके इंजन व फीचर्स काफी हद तक क्रेटा से मिलते-जुलते होंगे। बता दें कि भारतीय बाजार में पेश की जाने वाली ये दूसरी एमपीवी इलेक्ट्रिक कार होगी। इससे पहले चीनी कंपनी बीवाईडी ने BYD emax 7 को पेश किया था। हाल ही में कैरेंस clavis ईवी को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। जिसमें पेट्रोल-डीजल के मुकाबले थोड़ा अलग सस्पेंशन देखने को मिला था।
किआ कैरेंस क्लाविस के फीचर्स
कैरेंज क्लाविस में क्रेटा इलेक्ट्रिक जैसे फीचर लिस्ट होने की उम्मीद है। जिसमें डुअल डिजिटल स्क्रीन, रियर AC वेंट्स के साथ डुअल जोन क्लाइमेंट कंट्रोल लेवल, 2 ADAS, कनेक्टेड कार तकनीक, फ्रंट पैसेंजर सीट के लिए बॉस मोड और पूरी तरह से एलईडी लाइटिंग सिस्टम देखने को मिल सकता है। कैरेंस EV या कैरेंस क्लाविस EV में क्रेटा इलेक्ट्रिक जैसा ही पैकेज देखने को मिल सकता है। इस कार में आपको बैटरी पैक और मोटर ऑप्शन भी देखने को मिल सकते हैं। इस समय क्रेटा ईवी में 42kWh बैटरी पैक (390km रेंज) और 51.5kWh बैटरी पैक (473km रेंज) मिलता है।
कार के इंटीरियर फीचर्स
इस कार के टॉप वेरिएंट में नेवी ब्लू और बेज इंटीरियर थीम दिया गया है, जबकि लोअर वेरिएंट्स में ब्लैक और बेज कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल किया गया है। इसमें दो 12.3-इंच की फ्री-स्टैंडिंग स्क्रीन हैं। इसके डैशबोर्ड पर डुअल-टोन टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और टच-सेंसिटिव कंट्रोल पैनल भी दिया गया है। वहीं, अगर कार के कीमत की बात कि जाए, तो किआ इस EV की कीमत लगभग ₹20 लाख (एक्स-शोरूम) रख सकती है, जो Hyundai Creta Electric के बराबर हो सकती है।