Bulandshahr News: अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा अहमदगढ़ में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घर के दरवाजे पर खेल रही चार वर्षीय मासूम बच्ची को एक बाइक सवार उठाकर ले जाने लगा। बच्ची के रोने और संदिग्ध हरकत पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।
बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया
घटना की सूचना तत्काल अहमदगढ़ थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने बच्ची को आरोपी के चंगुल से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी बच्ची को अपहरण कर ले जाने की फिराक में था। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि उसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो नहीं है।
एक बड़ी और सनसनीखेज वारदात टल गई
अहमदगढ़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ी और सनसनीखेज वारदात टल गई। मासूम बच्ची के माता-पिता ने अहमदगढ़ थाना प्रभारी सहित पूरी पुलिस टीम की सराहना करते हुए राहत की सांस ली और कहा कि यदि समय पर कार्रवाई न होती तो अनहोनी हो सकती थी।