Kidney Cancer Symptoms: कैंसर एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है, जिससे पीड़ित व्यक्ति की जान को काफी खतरा रहता है. कैंसर धीरे-धीरे शरीर के अंगों को खराब कर देती है. इस बीमारी को साइलेंट कीलर भी कहा जाता है. वैसे तो कैंसर कई प्रकार के होते हैं. कई बार शरीर में कैंसर के बड़े ही सामान्य लक्षण नजर आते हैं. जिन्हें लोग नॉर्मल समझकर इग्नोर कर देते हैं. ऐसा ही एक लक्षण है लगातार पीठ में दर्द होना, जी हां लगातार पीठ में दर्द किडनी कैंसर का लक्षण हो सकते हैं. आइए जानते हैं किडनी कैंसर के लक्षण क्या-क्या है.
क्या है किडनी कैंसर
किडनी कैंसर को गुर्दे का कैंसर भी कहा जाता है, यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें किडनी की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर का निर्माण करती हैं. यह कैंसर किडनी के अंदर शुरू होता है और आमतौर पर एक ही किडनी को प्रभावित करता है, लेकिन दुर्लभ मामलों में दोनों किडनी में भी हो सकता है.
किडनी कैंसर के लक्षण
1- पीठ में या बगल में दर्द होना
2- पेशाब में खून आना
3- थकान और कमजोरी महसूस होना
4- बिना बात के लगातार वजन घटना
5- भूख न लगना
6- पेट के निचले हिस्से में दर्द होना
किडनी कैंसर के कारण
वैसे तो किडनी कैंसर के कोई ठोस और स्टीक कारण नहीं हैं, लेकिन कुछ परिस्थितियों में ये सभी चीज किडनी कैंसर के खतरे को बढ़ा सकती है।
1- धूम्रपान करना
2- मोटापा
3- हाई ब्लड प्रेशर
4- लंबे समय तक डायलिसिस
डॉक्टर्स का कहना है कि समय रहते लक्षणों को समझना और जांच कराना ही सबसे बड़ा बचाव है। इसलिए अगर आपके शरीर में आपको कोई भी असामान्य बदलाव नजर आए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं और धूम्रपान से दूरी बनाएं रहें।