Kitchen Vastu Tips: कहा जाता है खाना कितना लजीज होगा ये बनाने वाले की श्रद्धा पर निर्भर करता है. क्योंकि भारतीय रसोई में रोटी सिर्फ खाना नहीं है, बल्कि एक सहकार का हिस्सा है.. लेकिन महिलाएं खाना बनाते वक्त कुछ ऐसी गलतियां करती हैं. जिसकी सजा पूरा परिवार भुगतता है. हालांकि सांइस इन सब बातों को कोरी कल्पना मानता है. लेकिन कई बातों पर वास्तू का बड़ा असर देखने को मिलता है. आइये जानते हैं खाना बनाते वक्त महिलाओं को क्या नहीं करना चाहिए..
1. किचन के स्लैब पर रोटी बेलना
कई बार लोग जल्दी में रोटी बेलने के लिए किचन के स्लैब यानी पत्थर के प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल कर लेते हैं. यह आदत अशुभ मानी जाती है. हमेशा लकड़ी के चकले और बेलन का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है. पत्थर पर रोटी बेलने से घर की बरकत धीरे-धीरे कम होने लगती है और धन से जुड़ी परेशानियां आने लगती हैं.
2. राहु-केतु
बिना चकले के रोटी बेलना राहु और केतु जैसे ग्रहों को नाराज कर सकता है. अगर पत्थर का चकला इस्तेमाल किया जाए तो इसका असर और भी बुरा होता है. इससे घर में तनाव, झगड़े और मानसिक परेशानी बढ़ सकती है. लकड़ी का चकला इन दोषों से बचाव करता है और घर की उन्नति में मददगार होता है.
3. बासी आटे से रोटी बनाना
रात का बचा हुआ आटा सुबह इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इससे पितृ दोष माना जाता है और यह सेहत के लिए भी ठीक नहीं होता. ऐसा आटा खाने से पेट की बीमारियां और लंबे समय में बड़ी बीमारी का खतरा बढ़ सकता है. अगर आटा बच जाए तो उसमें थोड़ा सा गुड़ मिलाकर गाय को खिला देना शुभ माना गया है.
4. रोटी बनाते समय मन का साफ होना जरूरी
जिसके हाथ से रोटी बन रही है, उसका मन शांत और सोच साफ होनी चाहिए. गुस्से, चिंता या जलन जैसे भावों के साथ बनाई गई रोटी पूरे घर की एनर्जी को प्रभावित कर सकती है. इसलिए रोटी बनाते समय शांत संगीत सुनना, कोई मंत्र जपना या बस पॉजिटिव सोच रखना बहुत अच्छा तरीका हो सकता है.