Dharmendra Family: 89 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर अपने घर पर अंतिम सांस ली। धर्मेंद्र का जाना बॉलीवुड के लिए ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो पाएगी। धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान भूमि में किया गया। इस दौरान पूरा देओल परिवार मौजूद रहा। अभिनेता को आखिरी विदाई देने अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, सलमान खान के साथ-साथ कई दिग्जत कलाकार नजर आए। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे सनी देओल ने दी है। एक्टर के निधन से सबसे ज्यादा दुख उनके परिवार को पहुंचा है। धर्मेंद्र एक परफेक्ट फैमिली मैन थे और वो अपने परिवार के काफी क्लोज थे। आइए जानते हैं धर्मेंद के परिवार में कौन-कौन है।
धर्मेंद ने की थी दो शादियां
धर्मेंद्र का पूरा नाम धर्मेंद केवल कृष्ण देओल है, उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसरानी गांव में हुआ था। धर्मेंद्र ने दो शादियां की थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत करने से पहले ही प्रकाश कौर से शादी कर ली थी। धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की शादी साल 1954 में हुई थी। प्रकाश कौर के साथ धर्मेंद की अरेंज मैरिज हुई थई। प्रकाश कौर और धर्मेंद्र के चार बच्चे हैं। जिसमें दो बेटे सनी और बॉबी देओल और दो बेटियां विजेता और अजीता देओल है।
इस्लाम किया था कुबूल
वहीं साल 1980 में धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी रचा ली थी। धर्मेंद्र तुम हसीन मैं जवान के सेट पर हेमा मालिनी से मिल थे, जहां उन्हें हेमा मालिनी से प्यार हो गया था। इस शादी से कपल की दो बेटियां है, पहली ईशा और दूसरी अहाना देओल है। बता दें, हेमा मालिनी से शादी करने के लिए उन्होंने अपना धर्म बदला था, उन्होंने इस्लाम कुबूल किया था। यह बॉलीवुड की सबसे अनोखी और चर्चित प्रेम कहानियों में से एक थी।
प्रकाश कौर ने रखी थी शर्त
आपको बता दें कि प्रकाश कौर ने धर्मेंद्र के साथ तलाक से इनकार कर दिया था, उन्होंने धर्मेंद्र के साथ एक शर्त रखी थी कि धर्मेंद्र अपनी जिम्मेदारियां कम नहीं करेंगे। धर्मेंद्र ने इस शर्त को स्वीकार किया और अपने पहली फैमिली से भी बराबर रिश्ते निभाते रहे।
यह भी पढ़ें: Dharmendra Death: 89 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, देश में शोक की लहर!
बेटे सनी और बॉबी देओल
धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल भी उन्हीं की तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में शुमार हैं। सनी देओल ने भी कई सुपरहिट फिल्में दी है, जिसमें घायल, गदर और बॉर्डर जैसी फिल्में शामिल है। सनी ने 1984 में पूजा से शादी कर ली थी। सनी और पूजा के दो बेटे हैं। वहीं धर्मेंद्र के दूसरे और छोटे बेटे बॉबी देओल भी अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। बॉबी ने साल 1996 में तान्या आहूजा संग शादी रचाई थी. बॉबी और तान्या के भी दो बेटे हैं।
बेटियां अजीता और विजेता
धर्मेंद्र की बेटी अजीता देओल अमेरिका में रहती हैं और अजीता साइकोलॉजी की टीचर है। अजीता की शादी इंडियन-डेंटिस्ट किरण चौधरी से हुई है। इनकी दो बेटियां है। वहीं धर्मेंद की दूसरी बेटी विजेता अपने पिता धर्मेंद्र के साथ बिजनेस संभालती है। धर्मेंद्र के प्रोडक्शन हाउस का नाम उन्हीं पर रखा गया है। विजेता ने विवेश गिल के संग शादी रचाई थी, इनके दो बच्चे हैं।
ईशा और अहाना देओल
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी ईशा देओल भी एक एक्ट्रेस हैं। ईशा ने साल 2002 में फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. ईशा ने अपने करियर में धूम, नो एंट्री जैसी सुपरहिट फिल्में की हैं। ईशा ने साल 2012 में भरत तख्तानी के साथ शादी थी। इस शादी से उनकी दो बेटियां हैं, लेकिन 2024 में ईशा का तलाक हो गया था। वहीं छोटी बेटी अहाना ने साल 2014 में दिल्ली के बिजनेसमैन वैभव वोहरा के साथ शादी की थी। इस कपल के तीन बच्चे हैं।