Benefits Of Figs: अंजीर एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है, जो खाने में स्वादिष्ट लगने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद गुणकारी होता है। जी हां क्योंकि अंजीर पोषक तत्वों का भंडार होता है। अंजीर में फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, विटामिन-ए, विटामिन-ई और विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अंजीर खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं में भी लाभ पहुंचता है। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि अंजीर का सेवन कैसे करना चाहिए और इसको खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
वजन कम करने में सहायक
अंजीर में फाइबर अधिक होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, इसलिए अंजीर का सेवन करने से वजन को कम करने में मदद मिलती है।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
अंजीर का सेवन हड्डियों को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अंजीर में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।
एनीमिया में फायदेमंद
एनीमिया वाले लोगों के लिए अंजीर का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें आयरन होता है, जो खून की कमी को दूर करने में मदद करता है।
पाचन क्रिया में सुधार करें
अंजीर का सेवन करने से पाचन स्वास्थ्य को लाभ पहुंचता है। क्योंकि इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो पेट की बीमारी जैसे कब्ज, गैस, एसिडिटी को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से पाचन क्रिया भी बेहतर रहती है।
यह भी पढ़ें: Dry Fruits Benefits: सुबह खाली पेट खाना शुरू कर दें ड्राई फ्रूट्स, सेहत को मिलेंगे अनेकों लाभ
शरीर को एनर्जेटिक रखें
अगर आपको कमजोरी और सुस्ती महसूस हो रही है, तो आपको अंजीर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अंजीर में नेचुरल शुगर होती है, जो आपके शरीर को एनर्जेटिक रखने में मदद करता है।
अंजीर का सेवन कैसे करें
अंजीर का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन अंजीर खाने का सबसे सही तरीका यह है कि आप इसे रातभर पानी में भिगोकर छोड़ दें और फिर सुबह इसका सेवन कर लें। आप चाहे तो अंजीर का पानी भी पी सकते हैं। इससे आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।