Vladimir Putin Car Aurus Senat: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। इसी के साथ उनकी Aurus Senat कार भी भारत आ रही है। ऑरस सीनेट एक अल्ट्रा लग्जरी लिमोजिन है, जिसे Rolling Fortress, यानी चलता-फिरता किला भी कहा जाता है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन की यह आधिकारिक कार काफी खास है। तो आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि ऐसा क्या खास है इस गाड़ी में जो यह गाड़ी दुनिया की सबसे सुरक्षित कारों में से एक है।
कार के शानदार फीचर्स
आपको बता दें कि हर राष्ट्राध्यक्ष की एक खास कार होती है,जो कि आराम और सुरक्षा के साथ ही कई मायनों में खास होती है और आम गाड़ियों से बिल्कुल अलग होती है। ऑरस सीनेट एक बुलेटप्रूफ और बमप्रूफ लिमोजीन कार है, इस कार को चलचा-फिरता किला माना जाता है। यह कार आधुनिक डिजाइन और फीचर्स से लैस है। इसमें लग्जरी, कंफर्ट, अडवांस्ड कन्यूनिकेशन सूट, इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट सिस्टम और V8 इंजन का कॉम्बिनेशन मिलता है। यह कार के अंदर बैठे व्यक्ति को बुलेट, ब्लास्ट जैसे किसी भी तरह के हमले से सुरक्षित रख सकती है। इसमें बेहद मजबूत चेसिस और खास सस्पेंशन सिस्टम को लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक यह कार VR10 लेवल की बैलिस्टिक सुरक्षा के साथ आती है।
यह भी पढ़ें: Bharat Taxi: ओला-उबर को टक्कर देने आ गई भारत टैक्सी, गुजरात-दिल्ली में ट्रायल शुरू, 10 दिन में जुड़े 51,000 ड्राइवर
कार का इंजन
वहीं इसके इंजन की बात करें, तो जानकारी के मुताबिक व्लीदिमीर पुतिन की ऑरस सीनेट कार में 4.4 लीटर का ट्विन-टर्बो V8 हाइब्रिड इंजन लगा है, जो कि 598 हॉर्सपावर और 880 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 9 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जाता है। यह कार मात्र 6 सेकेंड में 0-100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है।
कार का इंटीरियर
वहीं इसके इंटीरियर की बात करें, तो इस कार का इंटीरियर काफी लग्जरी के साथ आता है। इसमें उच्च तकनीक का उपयोग किया गया है। इसके इंटीरियर में बेहतरीन क्वॉलिटी वाला लेदर अपहोल्स्ट्री, डैशबोर्ड पर वूडेन ट्रिम, रिक्लाइनिंग सीट्स, मोबाइल कमांड सेंटर, अडवांस्ड इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
कार की कीमत
वहीं इसके कीमत की बात की जाए, तो इस कार को सबसे पहले 2018 में पेश किया गया था। तब इसकी कीमत करीब 1.32 करोड़ रुपये थी। लेकिन 2021 में इसकी कीमत बढ़ाकर करीब 2.40 करोड़ रुपये कर दी गई थी। वहीं राष्ट्रपति की सुरक्षा के अनुसार किए गए बदलावों के बाद इसकी कीमत और भी काफी ज्यादा हो जाती है।