Calcium deficiency Symptoms: आजकल की दौड़भाग वाली जिंदगी में महिलाएं अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान नहीं रख पाती है, जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो जाती है, उन्हीं में से एक कैल्शियम की कमी है। महिलाओं में कैल्शियम की कमी की शिकायत अधिकतर देखने को मिलती है। इसका असर उनकी ओवरऑल हेल्थ पर पड़ता है। ऐसे में समय रहते कैल्शियम की कमी का पता लगाना और उसे ठीक करना बेहद जरूरी होता है। बता दें कि हड्डियों और दांतों को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी होता है। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं महिलाओं में कैल्शियम की कमी के लक्षण और बचाव के उपाय क्या-क्या है।
कैल्शियम के कमी के लक्षण
1. थकान और कमजोरी महसूस होना
2. पीरियड्स में अनियमितता
3. दांतों की समस्या
4. नाखूनों का कमजोर होना
5. त्वचा में सूखापन
6. मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द
7. पीठ, कूल्हों और जोड़ों में दर्द
8. मूड में बदलाव
कैल्शियम की कमी कैसे दूर करे
हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं
कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। पालक, ब्रोकली और केल जैसी हरी सब्जियों में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसे डाइट में शामिल करने से कैल्शियम की कमी को दूर किया जा सकता है।
विटामिन डी का सेवन
कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए विटामिन डी फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि सूरज की रोशनी विटामिन-डी के प्रोडक्शन में मदद करती है, जो कैल्शियम के अब्जॉर्प्शन के लिए जरूरी है।
डेयरी उत्पादों का सेवन करें
कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए डेयरी उत्पादों का सेवन करना चाहिए। दूध, दही और पनीर कैल्शियम के बेहतरीन स्रोत हैं, इन्हें डाइट में शामिल करने से कैल्शियम की कमी को दूर किया जा सकता है।
ड्राई फूट्स खाएं
अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है, तो आपको ड्राई फूट्स का सेवन करना चाहिए। क्योंकि बादाम, किशमिश, पिस्ता जैसे नट्स में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो कैल्शियम की कमी को दूर करने में सहायक होता है।
नियमित व्यायाम करें
कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए नियमित व्यायाम करना बेहद जरूरी होता है। जी हां क्योंकि नियमित रूप से वजन उठाने वाले व्यायाम करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। लोकसत्य इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।