मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में रंग पंचमी की शाम बजरबट्टू सम्मेलन का आयोजन गया । इस सम्मेलन में मध्यप्रदेश सरकार के सीनियर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय साधु की भेष भूषा में पहुंचे है । शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। डीजे, बैंड बाजों के धुन पर लोग नाच रहे थे बेटियां सर पर साफा बांध यात्रा की बढ़ाई ।इस यात्रा में साधु संत भी पहुंचे। यात्रा के बाद कवि सम्मेलन भी रखा गया । इस कवि सम्मेलन में नामी कवियों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
यह कहा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने...
मप्र के मंत्री कैnलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर त्यौहारों का शहर है यहाँ सभी त्यौहार धूमधाम से मनाए जाते हैं । रंगपंचमी का त्यौहार जिस उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है शायद ही कहीं अन्य स्थान पर मनाया जाता हो । इस दिन इदौर पूरा शहर सड़को पर होता है नाचता है जो लोग एक दूसरे को पहचानते तक नहीं हैं वह भी एक दूसरे को रंग लगाते हैं , शुभकामनाएँ बधाइया देते हैं । यह शहर इतना ख़ूबसूरत है कि लोग इसे दिल से प्यार करते हैं ।
अभी तक मंत्री काफ़ी रूप बदल चुके हैं...
इंदौर के मल्हार गंज इलाके में हर साल होली की रंग पंचमी को बजरबट्टू सम्मेलन का आयोजन किया जाता है । इस आयोजन की ख़ास बात यह है कि आयोजन समिति ख़ुद शहर के गणमान्य नागरिकों को अपने हिसाब से तैयार करती है और फिर अपनी इस शोभा यात्रा में शामिल करती है । शोभा यात्रा में लोग अलग अलग रूप में नजर आते हैं जिन्हें देखने वाले लोग हास्य व्यंग का हिस्सा बन जाते हैं । हर वर्ष इस शोभा यात्रा का सबसे आकर्षण का केंद्र मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का किरदार रहता है । कभी राम तो कभी शिव तो कभी तांत्रिक के रूप में रूप धारण कर चुके हैं। मंत्री के कार्यकर्ताओ की माँग पर उन्हें कभी चाचा चौधरी तो कभी रॉकस्टार बनाया गया है, अन्य लोगो को भी कार्यक्रम की थीम के हिसाब से तैयार किया जाता है यह शोभा यात्रा 150 मंचों से होकर गुजरती है जहाँ यात्रा का भव्य स्वागत किया जाता है इसके बाद कवि सम्मेलन का आयोज किया जाता है आतिशबाजी की जाती है और यह आयोजन समाप्त हो जाता है