Thursday Box Office Report: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस गुरुवार का दिन काफी हलचल भरा रहा। अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी है, तो वहीं हॉलीवुड फिल्म 'माइकल' ने भी ठीक ठाक कमाई की। वहीं 'धुरंधर 2' रिलीज के 43वें दिन बाद भी शानदार पकड़ बनाई हुई है। आइए जानते हैं गिन्नी वेड्स सनी 2 सहित सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना है।
भूत बंगला
अक्षय कुमार की भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 14वें दिन, भूत बंगला ने 3.50 करोड़ की नेट कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन अब 128.15 करोड़ हो गया है जबकि इसकी ग्रॉस कमाई 152.15 करोड़ हो गई है।
धुरंधर 2
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 रिलीज के सातवें हफ्ते में एंट्री कर गई है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 43वें दिन यानी 7वें गुरुवार को 1.10 करोड़ की नेट कमाई की। इसी के साथ इसका भारत में नेट कलेक्शन अब 1135.04 करोड़ हो गया।
माइकल
पॉप सम्राट माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' ने भारत में भी अपनी चमक बिखेरी है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने गुरुवार को भारत में 2.50 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का एक हफ्ते का कुल कलेक्शन 26.05 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म 'माइकल', में दिवंगत पॉपस्टार के भतीजे जाफर जैक्सन ने अभिनय किया है।
गिन्नी वेड्स सनी 2
अविनाश तिवारी और मेधा शंकर स्टारर गिन्नी वेड्स सनी 2 बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को इस फिल्म ने भारत में महज 0.07 करोड़ की कमाई की है। जिसके बाद इसकी कुल कमाई 1.54 करोड़ रुपये हो पाई है।