गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा. इस मैच में गुजरात ने 4 विकेट से जीत दर्ज की. शुरुआत में RCB ने तेज खेल दिखाया, लेकिन अंत में बाजी गुजरात के हाथ लगी और टीम ने शानदार अंदाज में लक्ष्य हासिल कर लिया.
कोहली ने शुरू में बरपाया कहर
विराट कोहली ने पारी की शुरुआत में ही आक्रामक अंदाज अपनाया. उन्होंने कगिसो रबाडा के एक ओवर में लगातार पांच चौके जड़ दिए और 21 रन बटोर लिए. कोहली ने सिर्फ 13 गेंदों में 28 रन बनाए और टीम को तेज शुरुआत दिलाई. हालांकि, बाद में रबाडा ने वापसी करते हुए उन्हें आउट कर दिया.
गिल ने लिया जोरदार बदला
दूसरी पारी में शुभमन गिल ने मैच का रुख बदल दिया. उन्होंने जोश हेज़लवुड के एक ओवर में 24 रन ठोक दिए. इस ओवर में गिल ने चौके-छक्कों की बारिश कर दी. उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी ने मैच को पूरी तरह गुजरात की ओर झुका दिया और RCB दबाव में आ गई.
इसे भी पढ़ें : Vaibhav बनाम स्टार्क की पहली भिड़ंत, युवा बल्लेबाज की अग्निपरीक्षा, रफ्तार के सामने टिक पाएंगे या उड़ाएंगे पहली गेंद पर छक्का
गुजरात ने आसानी से जीता मैच
RCB की टीम 155 रन पर ऑलआउट हो गई, जो इस सीजन में पहली बार हुआ. जवाब में गुजरात ने 15.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. शुभमन गिल ने 18 गेंदों में 43 रन की शानदार पारी खेली. उनकी इस पारी ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई और गुजरात ने शानदार अंदाज में मैच अपने नाम कर लिया.