Railway Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के जरिए 190 ट्रेनी अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 मार्च 2026 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट konkanrailway.com पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
शैक्षणिक योग्यता
आपको बता दें कि इस भर्ती में इंजीनियरिंग डिग्री धारकों के लिए सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल ट्रेड में पद तय किए गए हैं। संबंधित विषय में डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। वहीं, सामान्य स्ट्रीम से ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए भी 30 पद आरक्षित हैं। उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन, बीई, बीटेक या डिप्लोमा होना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: NPCIL Vacancy: एनपीसीआईएल में अप्रेंटिस के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल तय की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
बता दें कि इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार कर किया जाएगा। यानि की इस भर्ती के लिए आपको किसी भी तरह की कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। मेरिट में नाम आने के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 4,000 से 4,500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह राशि पद के अनुसार तय होगी।