छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने सबको हैरानी में डाल दिया है। यहां एक महिला ने पहले अपने पति और दो मासूम बच्चों को छोड़ने का फैसला किया, फिर जब पति ने उसे रोका तो उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। इतना ही नहीं, महिला ने अपने ही बच्चों को मार डालने की चेतावनी दी और प्रेमी के साथ फरार हो गई। यह मामला मेरठ के कुख्यात ड्रम हत्याकांड की यादें ताजा कर देता है, जहां एक पति की हत्या कर शव को नीले ड्रम में छिपा दिया गया था। इस घटना में कोरबा की महिला ने भी पति को 'नीले ड्रम में दफनाने' की धमकी दी। पति की मानसिक स्थिति ऐसी हो गई कि उसने अब लोगों को ‘लव मैरिज से बचने’ की सलाह दे डाली है। यह मामला रिश्तों की गिरती नैतिकता और संवेदनहीनता को उजागर करता है।
लव मैरिज के 7 साल बाद टूटा भरोसा
महिला ने सात साल पहले लव मैरिज की थी। दो बच्चों की मां बन चुकी महिला का एक अन्य युवक से अफेयर हो गया। पति ने जब इसका विरोध किया, तो पत्नी का बर्ताव हिंसक हो गया और उसने धमकियों की झड़ी लगा दी। पति ने बताया कि पत्नी ने साफ-साफ कहा कि अगर उसे रोका गया, तो वह बच्चों को भी खत्म कर देगी। अब पति डरा हुआ है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
प्रेमी के साथ हुई फरार, पुलिस तलाश में जुटी
पत्नी अब प्रेमी के साथ भाग गई है। पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। फिलहाल उनका कोई सुराग नहीं मिला है।
टूटे हुए दिल से पति की सलाह- "लव मैरिज मत करना"
घटना के बाद पति ने मीडिया के सामने आकर कहा, “मैंने प्यार किया, शादी की और आज सब कुछ खो दिया। लव मैरिज मत करना वरना पछताना पड़ेगा।”