Nupur Sanon-Stebin ben: कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन ने अपने बॉयफ्रेंड सिंगर स्टेबिन बेन संग इंगेजमेंट कर ली है। नूपुर सेनन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टेबिन के रोमांटिक प्रपोज़ल की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। जिसमें सिंगर स्टेबिन बेन को उन्हें रोमांटिक अंदाज में घुटने पर बैठकर प्रपोज करते देखा जा सकता है और इसी के साथ नुपुर ने बताया कि उन्होंने 'हां' कह दी है। इन सबके बीच रूमर्स भी फैले हुए हैं कि वे जनवरी में ही शादी कर सकती हैं।
ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें की शेयर
आपको बता दें कि नुपूर सेनन से इंस्टाग्राम पर अपने ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके पहली तस्वीर में स्टेबिन बेन घुटनों पर बैठकर नूपुर को प्रपोज़ करते दिख रहे हैं, जबकि कुछ लोग 'क्या तुम मुझसे शादी करोगी?' लिखे हुए प्लेकार्ड पकड़े हुए हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में नूपुर अपनी बड़ी सी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में नुपुर वीडियो कॉल के जरिए अपने पेरेंट्स को इस ड्रीमी प्रपोजल की झलक दिखाती नजर आईं। एक तस्वीर में कृति सेनन भी उन्हें गले लगाती हुई दिख रही हैं, हालांकि ये फोटो पीछे से ली गई है, इसलिए उनका चेहरा साफ नहीं दिख रहा है।
यह भी पढ़ें: Dhurandhar Box Office Day 31: बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर की सुनामी, 31वें दिन कमाए इतने करोड़
कैप्शन में क्या लिखा
नूपुर सेनन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि, “संभावनाओं से भरी इस दुनिया में, मुझे अब तक का सबसे आसान 'हां' कहने का मौका मिला।” नुपूर सेनन का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इस जोड़ को बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई।
11 जनवरी को बंध सकते हैं शादी के बंधन में
आपको बता दें कि खबरों के मुताबिक सिंगर स्टेबिन बेन और एक्ट्रेस नुपूर सेनन की शादी 11 जनवरी को उदयपुर में होगी। 2023 से ही नुपुर और स्टेबिन बेन के रिलेशनशिप में होने की चर्चा है। दोनों अक्सर साथ में लवी-डवी तस्वीरें भी शेयर करते हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ स्पॉट किया गया और अब जाकर दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है।