कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने हाल-हीं में 11 मार्च 2026 को मुंबई में बेहद सादगी से शादी की है। जहां देश में भव्य शादियों का प्रचलन है वहीं कृतिका और गौरव ने इस ट्रेंड़ को तोड़ते हुए अपने आवास पर ही एक निजी रजिस्टर्ड शादी को चुना। अपनी शादी में कृतिका ने एक साधारण लाल साड़ी पहनी थी, जबकि गौरव ने एक विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए आइवरी बंदगला पहना जिसमें वे बेहद आकर्षक और एलिगेंट लग रहे थे।
घर की छत पर रचाई शादी
ऐसी शादी अपने शायद ही कभी सुनी हो जहां किसी फेमस स्टार ने अपने ही घर की छत पर शादी की हो। जी हां कृतिका और गौरव ने एक बेहद सादगी और मजेदार तरीके से शादी की है जहां उन्होंने किसी बड़े वैड़िग होटल को ना चुनकर अपने घर की छत को ही अपना वैड़िग स्पॉट बनाया। शादी के अगले दिन 12 मार्च को उन्होंने अपने फिल्मी और क्रिकेट जगत के दोस्तों और परिवार के लिए एक छोटी सी रिसेप्शन पार्टी रखी।
रिसेप्शन में पहली बार हुए कैप्चर
शादी के अगले दिन नवविवाहित जोड़े ने अपने दोस्तों के लिए एक भव्य रिसेप्शन रखा। अपनी शादी के बाद पहली बार अपने रिसेप्शन पर नज़र आए नवविवाहित जोड़े को लोगों ने बेहद पसंद किया। पति-पत्नी के रूप में अपनी पहली उपस्थिति के दौरान कृतिका इतनी खुशी से झूम उठीं कि उन्होंने गौरव को गले लगा लिया। ये क्यूट मोमेंट सभी ने अपने कैमरे में कैप्चर कर लिया।
रिसेप्शन पर कृतिका का ग्लैमरस लुक
रिसेप्शन के लिए कृतिका ने एक ऐसे पहनावे को चुना जिसने उनके व्यक्तित्व को बेहद खूबसूरती से दर्शाया। उन्होंने साधारण लैवेंडर रंग का रेशमी फ्लोर-लेंथ गाउन पहना जिसमें उनके कर्व्स ने चार चांद लगा दिए। साथ ही अपने एलिगेंट लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए उन्होंने कई परतों वाले, चमकदार सफेद और रंगीन हीरों से जड़े हार और उंगलियों में चमकदार अंगूठियां से अपने रिसेप्शन लुक को कंप्लीट किया।
गौरव कपूर ने भी मचाया धमाल
गौरव कपूर ने भी अपने रिसेप्शन लुक को बेहद आकर्षक और एलिगेंट रखा। उन्होनें सफेद शर्ट के साथ सेमी-फॉर्मल नीले रंग का सूट पहना। काले रंग की टाई और भूरे रंग के जूतों के साथ एक लग्जरी घड़ी पहनकर उन्होनें अपने लुक को बखूबी मेंटेन किया।
मौजूद रहे ये फेमस सेलेब्रटी
अभिनेत्री और उद्यमी कृतिका कामरा और होस्ट और क्रिकेट प्रस्तोता गौरव कपूर की निजी शादी समारोह में उद्योग जगत के कई मशहूर सेलेब्रटी शामिल रहें। एक वायरल वीडियो के जरिये यह पता चला कि इस एलिगेंट शादी में क्रिकेट जगत और फिल्मी जगत के कई सेलेब्रटी मौजूद थे। वायरल वीडियो में फरहान अख्तर, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, और अंगद बेदी क्रिस ब्राउन के गाने 'फॉरएवर' पर नाचते हुए दिखे।
आफ्टर-पार्टी में मस्ती
गौरव और कृतिका ने कागजात पर हस्ताक्षर करने के बाद शादी के पवित्र बंधन में बंधे नवविवाहित जोड़े ने टेलीविजन और क्रिकेट जगत को भी एक कर दिया। दोनों उद्योगों की कई बड़ी हस्तियों ने शादी में शामिल होकर खूब जश्न मनाया। अपनी आफ्टर-पार्टी में इस जोड़े ने जमकर मस्ती की। कृतिका और गौरव हाथ में हाथ डालकर बाहर निकले।