KTM New Launch: देश में स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में अपनी धाक जमा चुकी KTM मोटरसाइकिल नए साल में नया धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही KTM 390 Adventure R को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। इसे उन राइडर्स के लिए तैयार किया गया है, जो स्टैंडर्ड 390 Adventure से ज्यादा ऑफ-रोड क्षमता और हार्डकोर सेट-अप चाहते हैं। लॉन्च के कुछ दिन बाद ही बाइक की बुकिंग में शुरू हो जाएगी। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि KTM 390 Adventure R में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं और इसे कितनी कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।
कितनी हो सकती है कीमत
आपको बता दें कि बाइकवाले की एक रिपोर्ट के मुताबिक KTM 390 Adventure R को भारत में जनवरी 2026 में लॉन्च किया जाएगा। इस बाइक की बुकिंग भी कुछ ही दिनों में शुरू कर दी जाएगी। वहीं डिलीवरी भी जनवरी में शुरू होने की उम्मीद है। वहीं इसके कीमत की बात करें, तो कंपनी ने अभी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि KTM 390 Adventure R की एक्स-शोरूम कीमत करीब 4 लाख रुपये तक हो सकती है।
ऑफ-रोडिंग के लिए बड़े हार्डवेयर अपग्रेड
KTM 390 Adventure R एक हार्डकोर ऑफ-रोड-ओरिएंटेड वैरिएंट है, जो उन शौकीनों के लिए है जो अच्छी ऑफ-रोड परफॉर्मेंस और टूरिंग कैपेबिलिटी वाली ADV चाहते हैं। 390 एडवेंचर R के फ्रंट में 21-इंच और रियर में 18-इंच व्हील का व्हील सेट-अप मिलता है। सस्पेंशन ट्रैवल 230 mm (पहले 200 mm) का दिया गया है। इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस 272 mm होगी और सीट हाइट 870 mm की होगी।
KTM 390 Adventure R का इंजन
वैसे तो R वेरिएंट काफी हद तक S वेरिएंट जैसा ही है। दोनों में 398.6cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 45.2 hp की पावर और 39 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच मिलता है।