
टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव एशिया कप 2025 में शानदार लय में नज़र आ रहे हैं। पहले यूएई के खिलाफ धमाकेदार गेंदबाज़ी करने के बाद अब उन्होंने पाकिस्तान की बैटिंग लाइन-अप को भी अपनी फिरकी में उलझा दिया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए ग्रुप स्टेज के मुकाबले में वह भारत के सबसे सफल गेंदबाज़ साबित हुए।पाकिस्तानी बल्लेबाज़ कुलदीप की गेंदबाज़ी के सामने रन बनाने के लिए तरसते रहे। उनके 4 ओवरों के स्पेल में जहां गेंद घूमकर बल्लेबाज़ों को परेशान करती रही, वहीं कुलदीप ने अपनी सटीक लाइन और लेंथ से मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया।
पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन
कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 18 रन दिए और 3 अहम विकेट झटके। उनकी इकॉनमी रही महज 4.50। सबसे बड़ी बात यह रही कि उन्होंने 18 डॉट गेंदें डालीं, यानी पाकिस्तान की टीम उनके खिलाफ सिर्फ 9 गेंदों पर ही रन बना पाई।उन्होंने हसन नवाज़ को पवेलियन भेजकर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद अगली ही गेंद पर मोहम्मदनवाज़कोभीआउटकरदियाऔरपाकिस्तानीखेमेमेंहलचलमचादी। वहीं, पाकिस्तानकीउम्मीदोंकासहाराबनेसाहिबजादाफरहान (40 रन) कीपारीकाअंतभीकुलदीपनेहीकिया।
वापसीकेसाथधमाल
कुलदीपयादवनेएशियाकप 2025 केसाथही टी20 इंटरनेशनलमें भी वापसी की है। उन्होंने इससे पहले जून 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20I खेला था। लंबे अंतराल के बाद टीम में लौटकर उन्होंने तुरंत असर डाला है और साबित किया है कि उनकी फिरकी अभी भी बल्लेबाज़ों के लिए सिरदर्द है।
यूएई के खिलाफ भी दिखाया था कमाल
इससे पहले यूएई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी कुलदीप ने तहलका मचा दिया था। उस मैच में उन्होंने सिर्फ 2.1 ओवर में 7 रन खर्च कर 4 विकेट चटकाए थे। खास बात यह रही कि उन्होंने एक ही ओवर में 3 विकेट लेने का अद्भुत कारनामा किया था। उनकी घातक गेंदबाज़ी के चलते यूएई की टीम महज 57 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़
कुलदीप यादव अब तक इस एशिया कप में 7 विकेट हासिल कर चुके हैं और टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज़ बने हुए हैं। उनकी इस लय ने टीम इंडिया की गेंदबाज़ी को और भी मज़बूत बना दिया है। अगर उनका यह प्रदर्शन जारी रहा, तो भारत के लिए खिताब की राह काफी आसान हो सकती है।कुलदीप यादव की इस धमाकेदार वापसी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि भारतीय स्पिन गेंदबाज़ दुनिया में किसी भी बल्लेबाज़ी क्रम को धराशायी करने की क्षमता रखते हैं।