Kushinagar Flood Update : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में नारायणी नदी का तटबंध टूटने के बाद देर रात अचानक बाढ़ जैसे हालात बन गए. ततवा टोला के पास तटबंध टूटने से नदी का पानी तेजी से आसपास के इलाकों में फैलने लगा. पानी बढ़ता देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग रात में ही अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे.
अचानक बढ़ने लगा पानी
बताया जा रहा है कि देर रात नारायणी नदी का पानी तटबंध को पार करने लगा। कुछ ही समय में तटबंध का एक हिस्सा टूट गया और पानी आसपास के क्षेत्रों में तेजी से पहुंचने लगा। रात का समय होने के कारण लोगों को स्थिति संभालने का ज्यादा मौका नहीं मिला। ग्रामीण अपने परिवार और जरूरी सामान के साथ सुरक्षित जगहों पर जाने लगे.
ग्रामीणों में दहशत का माहौल
तटबंध टूटने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में लोगों के बीच चिंता बढ़ गई। कई परिवार अपने घरों में पानी घुसने की आशंका को देखते हुए पहले ही सुरक्षित स्थानों की ओर निकल गए। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हुई। ग्रामीणों की कोशिश रही कि किसी तरह अपने परिवार को सुरक्षित जगह पहुंचाया जा सके.
प्रशासन हुआ सक्रिय
घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अमला भी सक्रिय हो गया. प्रभावित इलाके में स्थिति पर नजर रखी जा रही है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं. राहत और बचाव कार्य के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं.
CM योगी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
कुशीनगर की स्थिति की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जरूरी सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया.
लोगों की सुरक्षा बनी प्राथमिकता
नारायणी नदी का पानी आसपास के क्षेत्रों में फैलने के बाद प्रशासन के सामने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित निकालने की चुनौती है. फिलहाल लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन की ओर से बताए गए सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है. तटबंध टूटने की घटना के बाद इलाके में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है.