KVS NVS Answer Key 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग भर्ती परीक्षा का आंसर-की जारी कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in / navodaya.gov.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी।
ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद 'KVS NVS Answer Key 2026' लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
STEP 4. आपकी आंसर-की आपके स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
इस दिन तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
आपको बता दें कि टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। वहीं, अगर कोई उम्मीदवार किसी भी प्रकार के प्रश्न-उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 04 फरवरी तक एक्टिव रहेगी। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान करना भी अनिवार्य है। उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए 1000 रुपये ऑब्जेक्शन फीस के रूप में जमा करना होगा।
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने सभी स्कूलों को दिया आदेश, हर स्कूल की छात्राओं को फ्री में दिया जाए सैनेटरी पैड
इस दिन हुई थी परीक्षा
केवीएस एवं एनवीएस में टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 10 और 11 जनवरी को आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 15,762 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें PGT (1606 पद KVS, 1513 पद NVS), TGT (3069 पद KVS, 2978 पद NVS) और PRT (3630 पद KVS) के पद शामिल है।
आगे की प्रक्रिया
बता दें कि टियर 1 परीक्षा केवल क्वालिफाइंग पेपर हैं। इस परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवार अब टियर 2 परीक्षा में शामिल होंगे। जो 100 अंकों की होगी, इसमें 60 अंकों के ऑब्जेक्टिव सवाल और 40 अंकों के डिस्क्रिप्टिव सवाल पूछे जाएंगे। टियर-2 के ऑब्जेक्टिव भाग में 1/4 की नेगेटिव मार्किंग भी होगी। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होंगे।