KVS NVS Result 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से टीचिंग और नॉन टीचिंग भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
STEP 4. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
इस दिन हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 15,762 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Holi holidays: होली की छुट्टीयों का कैलेंडर जारी, किस राज्य में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, पढ़ें एक क्लिक में...
आगे की प्रक्रिया
केवीएस एनवीएस टियर 1 2025 के परिणाम घोषित होने के बाद, चयनित उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। यहां इंटरव्यू में सफल होने वाले उम्मीदवार दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
जानकारी की जांच अच्छे से कर लें
इसके साथ ही परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा की तिथि, अपना नाम और परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों की जानकारी की जांच अच्छे से कर लें।