आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, राजस्थान के लिए यह मुकाबला निराशाजनक रहा, खासकर उनकी बल्लेबाजी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी।
जेमीसन की बड़ी गलती
दिल्ली के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन ने मैच के दौरान एक बड़ी गलती कर दी। उन्होंने पारी की शुरुआत में ही वैभव सूर्यवंशी को आउट किया, लेकिन इसके बाद उनका जश्न विवाद में आ गया। जेमीसन बल्लेबाज के काफी करीब जाकर आक्रामक अंदाज में जश्न मनाते नजर आए, जिसे नियमों का उल्लंघन माना गया।
BCCI का सख्त एक्शन
इस हरकत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने काइल जेमीसन पर कार्रवाई की। मैच रेफरी राजीव सेठ ने उन्हें आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-1 उल्लंघन का दोषी पाया। जेमीसन को आधिकारिक चेतावनी दी गई और एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया। यह उल्लंघन धारा 2.5 के तहत आता है, जिसमें किसी खिलाड़ी को उकसाने वाली हरकतें शामिल होती हैं।
इसे भी पढ़ें : Lucknow टीम को लगातार मिल रही हार से राहत, स्टार खिलाड़ी की हुई एंट्री, लेकिन एक और झटका भी साथ आया
वैभव का नहीं चला बल्ला
इस मैच में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला शांत रहा और वह सिर्फ 2 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, पूरे सीजन में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। 10 मैचों में 400 से ज्यादा रन बनाकर वह ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं। इस एक खराब पारी के बावजूद टीम को उनसे आगे भी बड़ी उम्मीदें रहेंगी।