.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D0a0ee498-8ab3-4e0c-9c25-aac2090bb927&w=3840&q=75)
Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार नई योजनाएं ला रही है। इसी क्रम में लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये दिए जा रहे हैं। अब इस योजना में महिलाओं को और बड़ा लाभ मिलने वाला है। सरकार ने घोषणा की है कि लाडली बहनों को 5000 रुपये प्रति माह तक अतिरिक्त आय का मौका दिया जाएगा। इसके लिए महिलाओं को सिर्फ इतना करना होगा कि वे किसी व्यवसाय या उद्योग से जुड़ें।
उद्योग से जुड़ेंगी तो बढ़ेगी आमदनी
सरकार का कहना है कि अगर कोई महिला किसी उद्योग या छोटे व्यवसाय से जुड़ी है तो उसे योजना के तहत अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। उदाहरण के तौर पर अगर किसी महिला को उद्योग से 8000 रुपये वेतन मिलता है, तो सरकार इसमें 5000 रुपये और जोड़ देगी। यानी महिला को कुल 13,000 रुपये तक की आमदनी मिलेगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और घर बैठे उन्हें आर्थिक मजबूती प्रदान करना है।
यह भी पढ़ेंःTragic accident in Noida: नोएडा में दर्दनाक हादसा, 13वीं मंजिल से गिरे मां-बेटे की मौत
लेबर इंसेंटिव स्कीम से भी लाभ
लाडली बहना योजना के साथ-साथ राज्य सरकार ने मजदूरों के लिए भी लेबर इंसेंटिव स्कीम शुरू की है। इस स्कीम के तहत मजदूरों को भी हर महीने 5000 रुपये मिलेंगे। लाडली बहनों को भी इस योजना से फायदा मिलेगा। फिलहाल महिलाएं लाडली बहना योजना से 1250 रुपये पा रही हैं, लेकिन उद्योग से जुड़कर वे सरकार की ओर से 5000 रुपये तक अतिरिक्त सहायता ले सकती हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव का कहना है कि यह कदम महिलाओं को आर्थिक आजादी देगा और उन्हें रोजगार से जुड़ने की प्रेरणा भी प्रदान करेगा।