PM Matritva Vandana Yojana: केन्द्र सरकार हो या राज्य सरकारें, हर वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जाती हैं..आपको बता दें ऐसी कई योजनाएं संचालित हैं, जिनका ज्यादातर लोगों को पता नहीं है. ऐसी ही एक योजना की यहां बात हो रही है. जिसका नाम है प्रधानमंत्री मातृत्व योजना. जिसके तहत पात्र महिलाओं को 6000 रुपए की आर्थिक मदद की जाती है. हालांकि योजना का लाभ लेने के लिए कुछ नियम व शर्तें हैं, जिन्हें पूरा करना जरूरी है.. आइये जानते हैं योजना के बारे में ज्यादा जानकारी..
इस काम के लिए मिलते हैं पैसे
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मातृत्व योजना (PM Matritva Vandana Yojana) सरकार ने ऐसी महिलाओं के लिए शुरू की थी. जिनके पास कोई रोजगार नहीं है. यानि बच्चे की देखभाल करने के लिए भी पैसों की तंगी है. ऐसी महिलाओं को बच्चे की देखभाल के लिए 6000 रुपए की धनराशि दी जाती है. ताकि महिला का बच्चा कू-पोषण का शिकार न हो. स्कीम के तहत केन्द्र सरकार ये पैसा महिलाओं के खाते में तीन किस्तों में ट्रांसफर ( installments)करती है. ताकि छोटे बच्चों वाली महिला को खाने-पीने की तंगी न आ सके...
ये हैं नियम व शर्तें
PMMVY Scheme के तहत उन बेरोजगार महिलाओं की मदद की जाती है. साथ ही जिन महिलाओं ने पहली बार गर्भधारण किया है. ऐसी महिलाएं योजना का लाभ लेने के लिए पात्र मानी जाती हैं.. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की शुरुआत 1 जनवरी 2017 को हुई थी. इसको प्रधानमंत्री गर्भावस्था सहायता योजना के नाम से भी जाना जाता है. योजना का उद्देश्य मां और बच्चे दोनों की अच्छे से देखभाल करना है. ताकि गर्भवस्था के दौरान महिला के खान-पान संबंधी कोई परेशानी न आए..