Lakshmi Narayan Rajyog 2026: ज्योतिष के लिहाज से सितंबर का आखिरी सप्ताह कुछ राशियों के लिए खास रहने वाला है। 26 सितंबर 2026 को बुध ग्रह कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इस समय शुक्र पहले से ही तुला राशि में मौजूद रहेंगे। तुला में बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग बनने की स्थिति बनेगी। ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्क का कारक माना जाता है, जबकि शुक्र धन, सुख-सुविधा, कला और ऐश्वर्य से जुड़े ग्रह माने जाते हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों का एक साथ आना कई राशियों के लिए आर्थिक और करियर के लिहाज से अच्छा माना जा रहा है। आइए जानते हैं किन 5 राशियों को इस योग से सबसे ज्यादा लाभ मिलने की उम्मीद है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिहाज से अच्छा रह सकता है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में भी कुछ नए रास्ते खुल सकते हैं। निवेश या अन्य माध्यमों से लाभ के अवसर बन सकते हैं। वहीं प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं और रिश्ते में मधुरता बढ़ने की उम्मीद है।
तुला राशि
लक्ष्मी नारायण योग तुला राशि में ही बनने जा रहा है, इसलिए इस राशि के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव माना जा रहा है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। कामकाज में नए अवसर सामने आ सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा सौदा मिलने या मुनाफे के नए रास्ते खुलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में भी स्थिति बेहतर रह सकती है और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह योग आमदनी के लिहाज से अच्छा माना जा रहा है। आय के नए स्रोत मिलने के साथ पुरानी आर्थिक परेशानियों से राहत मिलने की संभावना बन सकती है। काम के सिलसिले में नए लोगों से संपर्क होगा, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। लंबे समय से पूरी नहीं हो पा रही कुछ इच्छाएं भी इस दौरान पूरी होने की उम्मीद है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के करियर के लिए यह समय महत्वपूर्ण हो सकता है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी, प्रमोशन या वेतन में बढ़ोतरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें बेहतर अवसर मिल सकता है। वहीं कारोबारियों के लिए रुकी हुई योजनाओं को दोबारा आगे बढ़ाने का समय अनुकूल रह सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को इस दौरान भाग्य का साथ मिलने की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण काम में लंबे समय से आ रही अड़चन दूर हो सकती है। धार्मिक या कामकाज से जुड़ी यात्रा के योग बन सकते हैं। ऐसी यात्राएं भविष्य में लाभ देने वाली साबित हो सकती हैं। इसके अलावा सरकारी कामकाज या कानूनी मामलों में भी सकारात्मक प्रगति देखने को मिल सकती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. loksatya इसकी पुष्टि नहीं करता है।