IBPS Clerk Recruitment 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन की ओर से क्लर्क के 11403 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 अगस्त 2026 तक कर दी गई है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर जाएं।
2. इसके बाद कस्टमर सर्विस एसोसिएट भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
3. अब रजिस्ट्रेशन पूरा करें और लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
4. आवश्यक दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 11403 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 4740 पद, ओबीसी के लिए कुल 2815 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 996 पद, एससी के लिए कुल 1910 पद और एसटी के लिए कुल 942 पद आरक्षित किए गए हैं।
कौन कर सकता है आवेदन
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें, तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग वाले उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति और पूर्व सैनिक को 175 रुपये शुल्क देना होगा।
कब होगी परीक्षा
बता दें कि इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से जारी नोटिस के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 10 और 11 अक्टूबर, 2026 को किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड सितंबर महीने में जारी किए जाएंगे। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित होंगे, वे मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा का आयोजन 27 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से दो हफ्ते पहले जारी किया जाएगा।