SSC CHSL Vacancy 2025: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जामिनेशन के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। अगर आप ने अभी आवेदन नहीं किया है, तो जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आयोग की ओर से एप्लीकेशन विंडो आज यानि 18 जुलाई रात 11 बजे तक बंद कर दी जाएगी। वहीं, आवेदन पत्र संपादित करने की विंडो 23 जुलाई को खुलेगी और 24 जुलाई को बंद होगी। बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 3131 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद SSC CHSL भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. फिर मांगी गई बाकी की जानकारी भरें।
STEP 4. अब हस्ताक्षर अपलोड करें, फोटो लाइव कैप्चर होगी।
STEP 5. अन्य डिटेल्स भरने के बाद फॉर्म का प्रीव्यू करें और फाइनल सब्मिट कर दें।
आवेदन करने के लिए आयुसीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की कम से कम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। जो उम्मीदवार कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा दे चुके हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे 1 जनवरी, 2026 तक या उससे पहले आवश्यक योग्यता पूरी कर लें। आवेदन पत्र भरने में किसी भी तरह की परेशानी आने पर उम्मीदवार आयोग के टोल-फ्री नंबर 18003093063 पर संपर्क कर सकते हैं।
8 से 18 सितंबर तक आयोजित होगी परीक्षा
एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 3131 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन करने के लिए आपका किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)/DEO ग्रेड A के लिए 12वीं साइंस स्ट्रीम के साथ मैथ्स सब्जेक्ट से होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता के अलावा एसएससी फॉर्म भरने के लिए आपकी एज लिमिट भी बहुत मायने रखती है। एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 8 से 18 सितंबर तक किया जाएगा। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार टियर 2 परीक्षा में शामिल होंगे, जिसका आयोजन अगले साल फरवरी-मार्च में किया जा सकता है।