NTA UGC NET December 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। NTA ने बिना किसी लेट फीस के आवेदन करने की अंतिम तारीख को 3 दिन बढ़ा दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्दी से जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें, पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 अक्टूबर थी, जिसे बढ़ाकर अब 31 अक्टूबर कर दिया गया है।
कैसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद UGC-NET Dec 2026 Application लिंक पर क्लिक करें।
3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
करेक्शन विंडो कब खुलेगी
बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है। वहीं, फॉर्म में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। इसके लिए करेक्शन विंडो 2 नवंबर से 4 नवंबर तक खुली रहेगी।
कब होगी परीक्षा
यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को किया जाएगा। परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 23 नवंबर को जारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें: दिवाली, भैया दूज और छठ पर लंबी छुट्टियां! जानिए नवंबर में किस राज्य में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल
यूजीसी नेट परीक्षा क्यों जरूरी है
यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। देश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने, जूनियर रिसर्च फेलोशिप पाने और पीएचडी में एडमिशन लेने के लिए यह परीक्षा पास करना जरूरी होता है। हर साल इस परीक्षा में लाखों छात्र शामिल होते हैं।