
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रविवार देर रात जोरदार धमाकों की घटना के बाद तनाव काफी बढ़ गया। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ये धमाके बिना उकसावे के सीमा पार से किए गए। ये हवाई हमले किए गए। ये विस्फोट पूर्वी काबुल के डिस्ट्रिक्ट 8 से आरंभ हुए। ये प्रमुख सरकारी सुविधाओं और आवासीय क्षेत्रों का केंद्र है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान आसमान से विमानों की आवाजें सुनाई दे रही थीं।
एक के बाद एक धमाकों ने इलाके में दहशत का माहौल देखा गया है। धमाकों के पीछे का सटीक स्रोत और उद्देश्य का कुछ भी पता नही चला है। रिपोर्ट की मानें तो हवाई हमलों की आशंका है। आपको बता दें कि यह घटना पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की ओर से नेशनल असेंबली में दिए गए एक तीखे बयान के कुछ ही घंटों सामने आई। इस दौरान ख्वाजा आसिफ ने कहा था, बस, अब बहुत हो गया। हमारा धैर्य अब जवाब दे रहा है।
आतंकवाद अब असहनीय हो चुका है
अफगानिस्तान की धरती से आतंकवाद अब असहनीय हो चुका है। नेशनल असेंबली में आसिफ ने पाकिस्तानी अधिकारियों की बीती काबुल यात्रा को याद किया था। उस दौरान अफगान अधिकारियों ने कथित तौर पर पाकिस्तान को निशाना बनाकर की जा रही आतंकी गतिविधियों के खिलाफ आश्वासन देने से मना कर दिया था। हालांकि, पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर किसी भी हमले की पुष्टि नहीं की है।
बलूच ने इन हमलों की कड़ी निंदा की
बलूच प्रतिनिधि मीर यार बलूच ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, हम काबुल में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। ये पाकिस्तान की ओर से किया गया है। अगर अफगानिस्तान बलूचिस्तान को एक स्वतंत्र (स्वायत्त) राष्ट्र के रूप में मान्यता दे, तो पाकिस्तान और उसकी सेना की ओर से की जा रही आतंकवादी गतिविधियों को कुछ ही हफ्तों में खत्म किया जा सकता है।