.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D0b2f6b12-1ace-44e0-a741-144f57aadde5&w=3840&q=75)
Lava New Phone: देसी ब्रांड Lava ने एक और बजट 5G स्मार्टफोन Lava Play Ultra 5G को लॉन्च कर दिया है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट है, जिसे 8GB तक RAM के साथ पेयर किया गया है। लावा का यह स्मार्टफोन 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। आपको बता दें कि इससे पहले कंपनी ने हाल ही में Blaze AMOLED 2 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, जो 10,000 रुपये से कम कीमत में आता है। आइए जानते हैं लावा Play Ultra 5G फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में।
फोन की कीमत
लावा के इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। इसके 6GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। तो वहीं इसके 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है। इस फोन को दो कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। यह फोन 25 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन की सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर आयोजित की जाएगी। कंपनी फोन की खरीद पर 1,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
फोन के फीचर्स
Lava Play Ultra 5G स्मार्टफोन 6.67 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। यह फोन डुअल सिम कार्ड सपोर्ट के साथ आता है और यह Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट है, जिसे 8GB तक RAM के साथ पेयर किया गया है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 64-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा शामिल है। इसके साथ 5MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग दिया गया है।