इन दिनों योगी की पुलिस ताबड़तोड़ बदमाशों पर एक्शन ले रही है, पिछले दिनों करीब 30 से ज्यादा बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल किया है, जबकि कई ऐसे बदमाश है जिसे योगी फोर्स ने मिट्टी में मिलाने का काम किया है, इस बीच एक और शूटर की पुलिस ने जहन्नुम पहुंचाया है, जी हां आए दिन हत्या, लूटपाट करने वाले लॉरेंस गैंग के शॉर्प शूटर को पुलिस ने मिट्टी में मिलाने का काम किया है, इस बदमाश का नाम नवीन कुमार है जो गाजियाबाद के लोनी का रहने वाला है, लगातार हो रहे पुलिस के एक्शन से बदमाशों में खौफ भर गया है,
20 से ज्यादा दर्ज थे आपराधिक मुकदमे
खबरों की मानें तो ये मुठभेड़ हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार में नोएडा एसटीएफ यूनिट और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने की, जहां मुठभेड़ में लॉरेंस गैंग का शार्प शूटर ढेर हो गया है, बदमाश के पास से एक बाइक, पिस्टल समेत कारतूस बरामद हुए है, बताया जा रहा है कि बदमाश के खिलाफ दिल्ली और यूपी के कई जिलों में 20 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं.
दिल्ली में की थी बदमाश ने हत्या
इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए STF नोएडा के एडिशनल एसपी आरके मिश्रा ने बताया कि एसटीएफ नोएडा यूनिट और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को इनपुट मिला था कि लारेंस गैंग का शार्प शूटर गाजियाबाद के लोनी का नवीन कुमार किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हापुड़ की तरफ आ रहा है, टीम ने हापुड़ पुलिस से संपर्क किया. जिसके बाद संयुक्त पुलिस टीमों ने नगर कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार के पास चेकिंग शुरू कर दी. इसी बीच पुलिस को एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखाई दिया. रुकने का इशारा करने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसे अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है, आपको बता दें पिछले दिनों दिल्ली के फर्श बाजार में इसी बदमाश ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. मामले में वो वांछित चल रहा था. बदमाश के खिलाफ मकोका की कार्रवाई भी की गई थी.