Govt Free English Classes: आज के दौर में अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना बेहद जरूरी हो गया है। कई युवाओं के पास टैलेंट और डिग्री होने के बावजूद सिर्फ अंग्रेजी बोलने में हिचकिचाहट के कारण वे इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन में पीछे रह जाते हैं। अब युवाओं को इसके लिए किसी महंगे इंस्टीट्यूट में भारी-भरकम फीस देने की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार के आधिकारिक पोर्टल्स के जरिए आप घर बैठे बिल्कुल मुफ्त में फर्राटेदार अंग्रेजी सीख सकते हैं और सरकारी सर्टिफिकेट भी हासिल कर सकते हैं।
सरकार के ये दो प्रमुख प्लेटफॉर्म हैं मददगार
केंद्र सरकार युवाओं की सॉफ्ट स्किल्स को निखारने के लिए दो बेहतरीन प्लेटफॉर्म चल रही है। शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित स्वयं पोर्टल swayam.gov.in पर देश के टॉप संस्थानों (जैसे IITs, IIMs) के प्रोफेसर्स द्वारा तैयार किए गए स्पोकन इंग्लिश और बिजनेस कम्युनिकेशन के फ्री कोर्स उपलब्ध है। कौशल विकास मंत्रालय के स्किल इंडिया डिजिटल पोर्टल पर शुरुआती से लेकर एडवांस लेवल तक के शॉर्ट-टर्म इंग्लिश और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कोर्सेज बिल्कुल मुफ्त कराए जाते हैं।
कोर्स में क्या-क्या सिखाया जाता है
यह कोर्स विशेश रूप से उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है। जिनकी मातृभाषा हिंदी या अन्य क्षेत्रीय भाषा है। इसमें रटने के बजाय प्रोक्टिकल तरीके से सिखाया जाता है। आम बोलचाल के छोटे-छोटे वाक्य और ग्रामर के आसान नियम सीखाए जाते हैं। शब्दों का सही उच्चारण और बिना अटके अपनी बात रखना भी बताया जाता है। इसके अलावा ऑफिस के ईमेल लिखना, ग्रुप डिस्कशन में हिस्सा लोन और इंटरव्यू के सवालों के अंग्रेजी में जवाब देना सिखाया जाता है।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन
सबसे पहले swayam.gov.in या skillindiadigital.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से मुफ्त में रजिस्ट्रर करें।
इसके बाद Spoken English' या 'Communication Skills' टाइप करें।
अपनी पसंद का कोर्स चुनकर 'Enroll Now' पर क्लिक करें और पढ़ाई शुरू करें।
यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं कक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड किया जारी, ऐसे करें चेक और करेक्शन
सर्टिफिकेट के नियम
स्किल इंडिया पोर्टल पर कोर्स और ऑनलाइन टेस्ट पूरा करते ही तुरंत मुफ्त डिजिटल सर्टिफिकेट मिल जाता है। स्वयं पोर्टल पर पढ़ाई पूरी तरह मुफ्त है। अगर आपको अंत में वेरिफाइड सर्टिफिकेट चाहिए, तो उसके लिए एक मामूली परीक्षा शुल्क देना होगा।