मुजफ्फरनगर। भोपा क्षेत्र के अन्तर्गत मंगलवार दोपहर को निगाजनी झाल पुल से एक बुजुर्ग ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या पुल पर उपस्थित लोगों द्वारा सहायता के लिए शोर मचाने पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने वहां मिले कपडो से अज्ञात व्यक्ति की पहचान के प्रयास शुरू करने के साथ ही नहर में भी बुजुर्ग की तलाश कराई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत निरगाजनी झाल गंगनहर पुल पर मंगलवार की दोपहर एक बुजुर्ग व्यक्ति पहुंचा। उसने पुल के मध्य पहुंचकर अपनी लाठी, जूते, कपडे, नहर पुल पर रख दिए। इसके बाद कोई कुछ समझता बुजुर्ग ने अचानक नहर मे छलांग लगा दी। इस दौरान वहां से गुजर रहे बेलडा के पूर्व प्रधान नरेश कुमार व कस्बा भोकरहेडी निवासी अकबर ने बुजुर्ग को नहर मे कूदता देख शोर मचाया, जिससे मौके पर भारी भीड जमा हो गई। सूचना पर 50 मीटर दूर स्थित चौकी से पुलिस भी मौके पर पहुच गयी और गंगनहर मे कूदे अज्ञात बुजुर्ग के कपडो जूतों डंडे व कपड़ो से मिले 600 रुपयों को कब्जे में ले लिया।
सीकरी पुलिस चौकी प्रभारी एसआई सपन चौधरी ने बताया एक व्यक्ति के नहर मे कूदने की सूचना पर स्थानीय गौताखोर की मदद से बुजुर्ग की तलाश कराई। मौके पर पीएसी, मेरठ की फ्लड टीम भी बुला ली गयी है। बुजुर्ग के संबंध में आसपास के सभी गांवो मे सूचना दे गयी है। देर शाम तक तलाश करने पर भी नहर में डूबे व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नही हो सकी थी।