Lenovo New Launch: लेनोवो ने भारत में अपना नया टैबलेट लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 के नाम से पेश किया है। यह टैबलेट उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और क्रिएटिव काम के लिए एक पावरफुल डिवाइस की तलाश में हैं। इस नए टैबलेट में स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर मिल रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं कि इस टैबले को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
कितनी है कीमत
आपको बता दें कि इस टैबलेट को कंपनी ने तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है, जिसमें Cloud Grey, Jelly Mint और Luna Grey कलर शामिल है। वहीं इस टैबलेट को एक ही स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। जिसके कीमत की बात करें, तो Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है।
इस दिन से शुरू होगी सेल
बता दें, शुरुआती ऑफर के तहत Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 खरीदने वालों को 3,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। इस टैबलेट की सेल 1 मई से शुरू होगी। इस टैबलेट को आप Lenovo.com, ई-कॉमर्स वेबसाइट और रिटेल स्टोर के जरिए खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Jio यूजर्स सावधान! रिचार्ज नहीं कराया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा सिम, देखें ₹11 से शुरू होने वाली लिस्ट
मिलेंगे ये फीचर्स
इस टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत इसका 13-इंच का 3.5K PureSight Pro LCD डिस्प्ले है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही टैबलेट में 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और High Brightness Mode में 800 निट्स तक की ब्राइटनेस मिल रही है। इसमें स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 चिपसेट के साथ Qualcomm Hexagon NPU और Adreno 825 GPU मिल रहा है।
मिलेगी दमदार बैटरी
टैबलेट में 10,200 mAh की विशाल बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज होने पर 12.5 घंटे तक का यूट्यूब प्लेबैक टाइम दे सकती है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
कैसा है कैमरा
कैमरा की बात करें तो टैबलेट में ऑटोफोकस के साथ 13-मेगापिक्सल का कैमरा और फिक्स्ड फोकस के साथ 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में USB Type-C पोर्ट, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 मिल रहा है।