Lenovo Tablet: लेनोवो ने बुधवार को अपना एक नया टैबलेट लॉन्च किया है। इस टैब का नाम Lenovo Yoga Tab Plus है। इस टैबलेट में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और 10,200mAh की बैटरी दी गई है। Yoga Tab Plus में Lenovo Now AI फीचर्स हैं और ये 20 TOPS तक AI परफॉर्मेंस देने का दावा करता है। लेनोवो का यह टैब कई शानदार फीचर्स के साथ आया है, आइए विस्तार से जानते हैं कि इस टैब में क्या-क्या फीचर्स है और इसकी कीमत कितनी है।
टैब के फीचर्स
Lenovo Yoga Tab Plus में 12.7-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस टैब में 13 MP प्राइमरी सेंसर और 2 MP सेकेंडरी सेंसर है। वहीं, फ्रंट में 13 MP सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, और USB-C 3.2 Gen 1 पोर्ट शामिल हैं। Lenovo Yoga Tab Plus में 10,200mAh की बैटरी दी गई है और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दिया गया है। कंपनी सिंगल चार्ज पर 11 घंटे तक YouTube स्ट्रीमिंग देने का दावा करती है।
640g टैबलेट का वजन
इस टैब में Lenovo AI Now है, जो कंपनी का पहला ऑन-डिवाइस पर्सनल AI असिस्टेंट है। टैबलेट में AI Note और AI ट्रांस्क्रिप्ट जैसे AI-बैक्ड प्रोडक्टिविटी टूल्स भी हैं। यह Android 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलेगा। इसके लिए Android 17 तक के लिए OS अपग्रेड के साथ चार वर्ष के सिक्योरिटी अपग्रेड दिए जाएंगे। इस टैबलेट में 16 GB का LPDDR5X RAM और 512 GB की UFS 4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज होगी। टैबलेट का वजन लगभग 640g है।
टैब की कीमत
Lenovo Yoga Tab Plus के कीमत की बात कि जाए तो इस टैब की भारत में कीमत 49,999 रुपये है, लेकिन लिमिटेड पीरियड के लिए इसे 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये टैब Lenovo India वेबसाइट के जरिए देश में सेल पर उपलब्ध है। कंपनी ने एक प्रेस रिलीज के जरिए इसकी जानकारी दी है।