Delhi Blast: दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने हाल ही में लाल किले में हुए आतंकी धमाकों के बाद पुलिस कमिश्नर और चीफ सेक्रेटरी को कई एहतियाती और बचाव के कदम उठाने का निर्देश दिया है। एलजी सेक्रेटेरिएट की तरफ से सीपी और सीएस को अलग-अलग लिखकर भेजे गए मैसेज में पुलिस को ये निर्देश दिए गए हैं। आइए जानते हैं क्या-क्या निर्देश दिए गए हैं।
अमोनियम नाइट्रेट की खरीद–फरोख्त पर कड़ी निगरानी
एक तय लिमिट से ज़्यादा अमोनियम नाइट्रेट खरीदने और बेचने वाली कंपनियों का डिजिटल रिकॉर्ड रखें, जिसमें खरीदने वालों और बेचने वालों की फोटो के अलावा दूसरी ज़रूरी डिटेल्स भी हों।
कट्टरपंथी ऑनलाइन सामग्री की वैज्ञानिक ट्रैकिंग
मेटा, ट्विटर [X] जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के हेड्स के साथ कंसल्टेशन एक्सरसाइज करें ताकि नागरिकों का ब्रेनवॉश करने वाले रेडिकल कंटेंट की साइंटिफिक ट्रैकिंग की जा सके।
तकनीकी खुफिया मजबूत करने के निर्देश
रेडिकलाइजेशन के खतरे वाले कमज़ोर इलाकों पर फोकस करते हुए ह्यूमन और टेक्निकल इंटेलिजेंस को मज़बूत करें। ज़्यादा मज़बूत प्रिवेंटिव पुलिसिंग के लिए कम्युनिटी आउटरीच और नागरिकों की भागीदारी को भी बढ़ाया जाना चाहिए।
विदेशों से मेडिकल डिग्री लेने वाले डॉक्टरों की जांच
अन्य देशों से मेडिकल डिग्री प्राप्त करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की जानकारी पुलिस विभाग के साथ साझा की जाए, ताकि उनका सेकेंडरी बैकग्राउंड चेक किया जा सके