LIC AAO Mains Result 2026: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) की ओर से असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) मेंस परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट licindia.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट licindia.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद LIC AAO, AE मेन्स रिजल्ट 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ ओपन हो जाएगा।
STEP 4. लिस्ट में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।
STEP 5. भविष्य में इस्तेमाल के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और सेव करें।
आगे की प्रक्रिया
आपको बता दें कि मेरिट लिस्ट में सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर एवं नाम दर्ज है। मेंस परीक्षा में कुल 1119 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। मेरिट लिस्ट में जगह पाने वाले अभ्यर्थी अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण इंटरव्यू में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: UGC NET December Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
इस दिन हुई थी मेंस परीक्षा
बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा में पास उम्मीदवार मेंस परीक्षा में शामिल हुए थे, जो कि 8 नवंबर, 2025 को हुई थी। अब मेंस का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार मेंस परीक्षा में क्वालिफाई हुए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे सिलेक्शन के अगले स्टेज, यानी इंटरव्यू से जुड़ी अपडेट के लिए रेगुलर रूप से LIC की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 841 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें से AAO Generalist के लिए 350, AAO Specialist के लिए 410 और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) के लिए 81 पद आरक्षित हैं।