.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D21f99d4a-9f7d-4d95-8b69-0b3ddb6d10f7&w=3840&q=75)
LIC AAO Mains Admit Card 2025: भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट www.licindia.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड दर्ज करना होगा। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.licindia.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद LIC AAO Mains एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
STEP 4. आपका मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: “ANM बनाम GNM : कौन-सा नर्सिंग कोर्स आपके करियर के लिए बेहतर विकल्प है?”
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि एलआईसी की ओर से एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर और असिस्टेंट इंजीनियर मुख्य परीक्षा 8 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और एक वैलिड फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य है, बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
3 अक्टूबर को हुई थी प्रीलिम्स परीक्षा
बता दें कि 3 अक्टूबर को प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन किया गया था, इस परीक्षा में जो भी उम्मीदवार सफल हुए थे, वे अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर की मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों से रीजनिंग, सामान्य जागरूकता, करंट अफेयर्स आदि विषयों से 300 अंकों के 120 प्रश्न पूछे जाएंगे, वहीं असिस्टेंट इंजीनियर की मुख्य परीक्षा में उम्मीदवरों से 150 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।