तेजगति से आ रहे कार सवार चालक ने बाइक सवार सेल्समैन को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। जिसकी सूचना राहगीरों ने थाना पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने घायल को एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
सेल्समैन सोनू शर्मा निवासी ग्राम पूठ खास को तेज गति से आ रहे वैगनआर कार चालक ने टक्कर मार दी
रोहटा थाना क्षेत्र क्षेत्र के मेरठ बड़ौत मार्ग स्थित गांव अरनावली के पास बाइक से जा रहे शराब की दुकान के सेल्समैन सोनू शर्मा निवासी ग्राम पूठ खास को तेज गति से आ रहे वैगनआर कार चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों को रुकता देख आरोपी चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। जिसकी सूचना राहगीरों ने थाना पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया,
पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खांगली
जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोनू सिखेड़ा क्षेत्र में एक शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करता है। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपी कार चालक की तलाश शुरु कर दी है।